न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहिद ने लीज पर दिया अपना करोड़ों का अपार्टमेंट, BB 18 में होगी इस बोल्ड एक्ट्रेस की एंट्री

एक्टर शाहिद कपूर को बॉलीवुड में दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं। वे हर तरह के किरदार से लोगों का दिल जीतने में सफल रहे हैं। शाहिद की पिछली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Nov 2024 7:16:14

2 News : शाहिद ने लीज पर दिया अपना करोड़ों का अपार्टमेंट, BB 18 में होगी इस बोल्ड एक्ट्रेस की एंट्री

एक्टर शाहिद कपूर को बॉलीवुड में दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं। वे हर तरह के किरदार से लोगों का दिल जीतने में सफल रहे हैं। शाहिद की पिछली फिल्म इसी साल फरवरी में रिलीज हुई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ थी। इसमें शाहिद और कृति सेनन की फ्रेश जोड़ी पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया। बहरहाल शाहिद से जुड़ी खबर ये है कि उन्होंने हाल में मुंबई के वर्ली में थ्री सिक्स्टी वेस्ट प्रोजेक्ट के तहत खरीदा अपना लग्जीरियस अपार्टमेंट लीज पर दे दिया है। इससे उन्हें हर महीने लाखों रुपए की कमाई होगी।

ये अपार्टमेंट शाहिद और उनकी पत्नी मीरा कपूर ने इसी साल मई में 58.6 करोड़ रुपए में खरीदा था। थ्री सिक्स्टी वेस्ट ओबेरॉय रियल्टी द्वारा विकसित एक उच्च श्रेणी का आवासीय प्रोजेक्ट है। यह 1.58 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें 4 और 5 बीएचके रेडी-टू-मूव-इन अपार्टमेंट्स उपलब्ध हैं। स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार नवंबर में पंजीकृत हुआ ये लीज एग्रीमेंट 60 महीने के लिए है। इसमें प्रारंभिक सुरक्षा जमा 1.23 करोड़ रुपए है।

इस प्रॉपर्टी से औसतन 4-5 प्रतिशत की सकल रेंटल यील्ड जनरेट होगी। लीज एक टियरड रेंटल स्ट्रक्चर के तहत है, जो पहले महीने में 20.5 लाख रुपए प्रति माह से शुरू होकर 5 साल के अंत तक 23.98 लाख रुपए प्रति माह तक बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त एग्रीमेंट में पहले 10 महीनों के लिए एक रेंट-फ्री पीरियड भी शामिल है। बता दें शाहिद की नेटवर्थ करीब 300 करोड़ है। हाल ही में कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने भी अपनी प्रॉपर्टी किराये पर दी है।

shahid kapoor,actor shahid kapoor,shahid mumbai apartment,Mira Rajput,aditi mistry,actress aditi mistry,bigg boss 18,bb 18

बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में होगी अदिति मिस्त्री की एंट्री

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री काफी चर्चा में है। शो के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय और कशिश रहे हैं, जिसके बाद अब एक और नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि घर में अदिति मिस्त्री की एंट्री होने वाली है। अदिति ने अपने काम के जरिए इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन हैं। वह खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अदिति फिटनेस फ्रीक भी हैं।

अक्सर अपने लुक्स की वजह से सुर्खियां बटोरती हैं। अदिति खुद का बिजनेस भी चलाती हैं। 24 साल की अदिति हमेशा नए-नए एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। अदिति का नाम एक्टर साहिल खान के साथ जुड़ा था। उनकी फोटो वायरल हुई थीं। अदिति बेहद बोल्ड हैं। उनके इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो बेहद सिजलिंग तस्वीरें देखने के लिए मिलेगी। उनके 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। देखना होगा कि अपनी खूबसूरती से वह किस कंटेस्टेंट को अपना दीवाना बनाती हैं। साथ ही अदिति के आने पर घर का माहौल भी बदल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री