न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहिद ने शुरू की एक्शन फिल्म की शूटिंग, ‘पृथ्वीराज’ को लेकर हुई घोषणा, ‘दृश्यम-2’ का ट्रेलर रिलीज

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि शाहिद कपूर डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ एक एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। शाहिद ने शुक्रवार से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 5:30:37

शाहिद ने शुरू की एक्शन फिल्म की शूटिंग, ‘पृथ्वीराज’ को लेकर हुई घोषणा, ‘दृश्यम-2’ का ट्रेलर रिलीज

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि शाहिद कपूर डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ एक एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। शाहिद ने शुक्रवार से इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जफर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी दी है। उन्होंने तस्वीर शेयर की है। इसमें शाहिद व जफर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। शाहिद ने भी पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने आज से जफर की नई फिल्म शुरू की है, जिसमें जबरदस्त एक्शन, खून खराबा और गन्स होंगी। शाहिद ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, “पहला दिन, खून, अपराध और बहुत सारा एक्शन…।

अली जफर अब्बास तैयार रहें।” माना जा रहा है कि यह 2011 में रिलीज हुई मशहूर फ्रेंच फिल्म 'न्युइ ब्लांश' का हिंदी रीमेक होगी। इसके तमिल और तेलुगू रीमेक पहले ही बन चुके हैं। फिल्म में शाहिद एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे, जो ड्रग्स का धंधा करने वालों के पीछे पड़ा हुआ है। शाहिद के वर्क फ्रंट की बात करे, तो वे जल्द ही 'जर्सी' में आने वाले हैं। इसमें शाहिद के साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी हैं। शाहिद एक क्रिकेटर के रोल में दिखेंगे। शाहिद जल्द ही राज-डीके की वेबसीरीज से डिजिटल डेब्यू भी करने जा रहे हैं।

अगले हफ्ते रिलीज होगा अक्षय-मानुषी की फिल्म पृथ्वीराज का ट्रेलर

फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर अकाउंट पर अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'पृथ्वीराज' को लेकर एक बड़ी अनाउंसमेंट की हैं। उन्होंने बताया कि पृथ्वीराज का ट्रेलर अगले हफ्ते रिलीज होगा। आज इसकी घोषणा की गई। तरण ने लिखा-"#Xclusiv: 'पृथ्वीराज' का ट्रेलर अगले हफ्ते... #पृथ्वीराज का ट्रेलर अगले हफ्ते आएगा... वही #BuntyAurBabli के प्रिंट के साथ अटैच किया जाएगा...साथ ही, #पृथ्वीराज का प्रमोशन अगले हफ्ते से शुरू होगा। #पृथ्वीराज स्टार्स #अक्षय कुमार, #मानुषी छिल्लर, #संजय दत्त और #सोनू सूद। #YRF।"

यह फिल्म चाहमाना राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है और मानुषी छिल्लर पृथ्वीराज की पत्नी संयोगिता के रूप में नजर आएंगी। फिल्म डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई है। इसमें संजय दत्त भी हैं। इसके कुछ सीन्स को कोविड-19 से पहले शूट किया गया था। आपको बता दें कि यह 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी की डेब्यू फिल्म होगी। दूसरी ओर, अक्षय के पास अतरंगी रे, बच्चन पांडे, राम सेतु और रक्षा बंधन जैसी फिल्में भी हैं। 5 नवंबर को उनकी सूर्यवंशी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो धूम मचा रही है।

shahid kapoor,prithviraj movie,drishyam 2 movie,Akshay Kumar,venkatesh,bollywood news in hindi

वेंकटेश दग्गुबाती की फिल्म दृश्यम 2 इस दिन होगी रिलीज

साउथ इंडियन स्टार वेंकटेश दग्गुबाती की तेलुगु क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 2’ 25 नवंबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। प्राइम वीडियो ने शुक्रवार को इसके वैश्विक प्रीमियर की घोषणा की, जो मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 2’ का आधिकारिक रीमेक है। ‘दृश्यम 2’ के निर्माताओं ने एक ट्रेलर भी रिलीज किया। ट्रेलर की शुरूआत शहर के लोगों द्वारा ‘राम बाबू’ से जुड़े आपराधिक मामले की कार्यवाही पर सवाल उठाने के साथ होती है।

पुलिस बात कर रही है कि कैसे एक हत्या का मामला उन्हें बिना किसी सबूत के छह साल से सता रहा है। अभिनेत्री मीना ने वेंकटेश की पत्नी की भूमिका निभाई है, जबकि कृतिका, एस्थर अनिल, संपत राज और पूर्णा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित ‘दृश्यम 2’ का निर्माण सुरेश बाबू, राजकुमार सेतुपति और सुरेश प्रोडक्शंस के एंटनी पेरुं बवूर, राजकुमार थिएटर और मैक्स मूवीज ने किया है। निर्माताओं ने इस फिल्म के ओटीटी रिलीज की घोषणा की।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर