न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहिद की मूवी का टाइटल और रिलीज डेट हुई घोषित, कृति ने टैटू बनवा खुद से किया वादा पूरा, लिखा…

एक्टर शाहिद कपूर (44) की फिल्मों को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखा जाता है। उन्हें अपने पसंदीदा हीरो को बड़े पर्दे पर देखने का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Sept 2025 8:41:03

2 News : शाहिद की मूवी का टाइटल और रिलीज डेट हुई घोषित, कृति ने टैटू बनवा खुद से किया वादा पूरा, लिखा…

एक्टर शाहिद कपूर (44) की फिल्मों को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखा जाता है। उन्हें अपने पसंदीदा हीरो को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार रहता है। पिछले कुछ दिनों से लगातार शाहिद की एक अनटाइटल्ड फिल्म की चर्चा थी, जिसके लिए उन्होंने लगभग 12 साल बाद फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज से हाथ मिलाया है। अब विशाल ने शाहिद स्टारर इस फिल्म के नाम का ऐलान कर दिया है। विशाल ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि शाहिद की आने वाली फिल्म का नाम 'ओ रोमियो' है। फिल्म निर्माता ने जब इसकी आधिकारिक घोषणा की थी तब से ही यह फिल्म चर्चा में है।

अब रविवार (14 सितंबर) को मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट और फर्स्ट पोस्टर व टाइटल का ऐलान कर दिया। ये एक रोमांटिक ड्रामा हो सकती है। फिल्म 2026 के वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। गौरतलब है कि पहले यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी और इसकी बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से टक्कर होनी थी। ‘ओ रोमियो’ के पहले पोस्टर में शाहिद टोपी पहने दिख रहे हैं। इसी के साथ फिल्म का टाइटल ट्रैक भी शेयर किया गया है, जिसे दिग्गज गायक अरिजीत सिंह ने अपनी मखमली आवाज से सजाया है।

फिल्म में शाहिद के साथ 'एनिमल' स्टार तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। पहली बार यह जोड़ी बनी है। रणदीप हुड्डा, दिशा पटानी और नाना पाटेकर भी फिल्म का हिस्सा हैं। साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म के निर्माता होंगे। फिल्म की शूटिंग इस साल 6 जनवरी को शुरू हुई थी और 31 अगस्त को खत्म हो गई। बता दें शाहिद इससे पहले विशाल के डायरेक्शन में ‘कमीने’ और ‘हैदर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। शाहिद की पिछली फिल्म इसी साल रिलीज हुई ‘देवा’ थी, जो एक्शन पैक्ड थी। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पोंस नहीं मिला।

shahid kapoor,actor shahid kapoor,o romeo movie,shahid o romeo,o romeo release date,tripti dimri,vishal bhardwaj,kriti sanon,actress kriti sanon,kriti tattoo

कृति सेनन ने टैटू की झलक दिखाने के साथ लिखा, ये याद दिलाता है कि मैं…

एक्ट्रेस कृति सेनन पिछले कुछ समय से अपनी फिल्मों के बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। कृति बिजनेसमैन कबीर बाहिया को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है। खास तौर से सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में मौजूदगी उनके रिलेशनशिल को लेकर काफी कुच इशारा कर रही है। हालांकि दोनों ने ही अभी तक अपने प्यार को लेकर चुप्पी साध रखी है। इस बीच कृति ने आज रविवार (14 सितंबर) को अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने एक टैटू बनवाया है, जो चिड़िया का है।

कृति ने अपने पैर के टखने पर एक चिड़िया बनवाई है जो उड़ान भरती नजर आ रही है। कृति ने सोशल मीडिया के जरिए ढेर सारी फोटो शेयर करते हुए टैटू की झलक दिखाई है। इसके साथ कृति ने लिखा कि कैसे उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो कभी टैटू बनवाएंगी लेकिन आखिरकार उन्होंने खुद से किया ये वादा पूरा कर लिया। कृति ने कैप्शन में लिखा, “ये याद दिलाता है कि मैं और ऊंची उड़ान भर सकती हूं…सूर्योदय तक! उन सभी के लिए जिनकी आंखों में सपने हैं। वो छलांग लगाओ जिससे तुम डरते हो।

हो सकता है ये आसान ना हो, लेकिन तुम्हें अपने पंख मिल जाएंगे, तुम्हें अपनी लय मिल जाएगी, तुम उड़ना सीख जाओगे!” कृति की इस पोस्ट पर रश्मिका मंदाना ने लाल दिल वाली इमोजी बनाई है। दोनों एक्ट्रेस ‘कॉकटेल 2’ मूवी का हिस्सा हैं। इसमें लीड एक्टर शाहिद कपूर हैं। यह साल 2012 में रिलीज हुई सैफ अली खान व दीपिका पादुकोण की मूवी ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। यह अगले साल रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- पहले चरण में ही TMC साफ होने की ओर
बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- पहले चरण में ही TMC साफ होने की ओर
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
उत्तराखंड: चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, खाई में गिरी बस; 8 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, खाई में गिरी बस; 8 लोगों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के इन मार्केट्स में सिर्फ ₹200 में मिलेंगी ट्रेंडी स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां, गर्ल्स आज ही करें शॉपिंग प्लान
दिल्ली के इन मार्केट्स में सिर्फ ₹200 में मिलेंगी ट्रेंडी स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां, गर्ल्स आज ही करें शॉपिंग प्लान
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
क्लियर और स्मूद स्किन के लिए घर पर करें नेचुरल फेस वैक्सिंग, चावल-चीनी से पाएं फेशियल हेयर से छुटकारा
क्लियर और स्मूद स्किन के लिए घर पर करें नेचुरल फेस वैक्सिंग, चावल-चीनी से पाएं फेशियल हेयर से छुटकारा
'चलो बहन, थोड़ी चुगली हो जाएं'...सहेलियों संग घंटों बातें करने के ये 5 कमाल के फायदे
'चलो बहन, थोड़ी चुगली हो जाएं'...सहेलियों संग घंटों बातें करने के ये 5 कमाल के फायदे
दादी-नानी का देसी नुस्खा: गर्मियों में कान गीले रखने की सलाह क्यों देते हैं बड़े-बुजुर्ग, जानिए इसके पीछे की वजह
दादी-नानी का देसी नुस्खा: गर्मियों में कान गीले रखने की सलाह क्यों देते हैं बड़े-बुजुर्ग, जानिए इसके पीछे की वजह