न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस शुक्रवार को रिलीज नहीं होगी शाहिद की ‘जर्सी’, ये है कारण, सुपरहीरो सीरीज ‘द बैटमैन’ का ट्रेलर रिलीज

शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'जर्सी' शुक्रवार (31 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार थी लेकिन अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 6:05:06

इस शुक्रवार को रिलीज नहीं होगी शाहिद की ‘जर्सी’, ये है कारण, सुपरहीरो सीरीज ‘द बैटमैन’ का ट्रेलर रिलीज

शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'जर्सी' शुक्रवार (31 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार थी लेकिन अब निर्माताओं ने इसे रोकने का फैसला किया है। देश में बढ़ते ओमिक्रोन मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। दिल्ली में येलो अलर्ट जारी करते हुए थिएटर्स बंद कर दिए गए हैं। महाराष्ट्र में भी सिनेमाघर केवल 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी (दर्शक क्षमता) पर चल रहे हैं। इससे मूवी की कमाई पर असर पड़ना तय है। जानकारी के अनुसार ‘जर्सी’ के निर्माताओं को यही लगा कि फिल्म कोरोना की तीसरी लहर में और नुकसान उठा सकती है। लिहाजा रिलीज अगली तारीख तक के लिए टाल दी गई।

निर्माताओं ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों और कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए कोविड दिशा-निर्देश का पालन करते हुए 'जर्सी' की रिलीज डेट टालने का फैसला किया है। हमें अब तक आप सभी से अपार प्यार मिला है और हर चीज के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं। तब तक सभी लोग सुरक्षित और स्वस्थ रहें, और आप सभी के लिए शुभकामनाएं। आगे नया साल !! टीम जर्सी !!' कहा जा रहा है यह फिल्म अब सीधे ओटीटी पर ही रिलीज की जा सकती है। गौतम तिन्ननुरी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म तेलुगु मूवी का रीमेक है। ‘जर्सी’ एक क्रिकेटर की काल्पनिक कहानी है जो अपने करियर के शीर्ष दिनों में गुस्से की वजह से करियर तबाह कर लेता है। बाद में बेटे की भी क्रिकेट में रुचि देखते हुए वापसी का फैसला करता है।

shahid kapoor,jersey movie,the batman movie,mrunal thakur,omicron,bollywood news in hindi

रॉबर्ट पैटिनसन निभा रहे हैं बैटमैन का किरदार

हॉलीवुड की सबसे चर्चित सुपरहीरो मूवी सीरीज ‘द बैटमैन’ का नया ट्रेलर सामने आ गया है। बैटमैन एक ऐसी सीरीज है जो सभी सुपरहीरो सीरीज से अलग और खास कही जा रही है। ‘द बैटमैन’ का ट्रेलर वॉर्नर ब्रदर्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ट्रेलर में कहानी की झलक के साथ नए बैटमैन रॉबर्ट पैटिनसन के किरदार के बारे में भी बढ़िया तरीके से दर्शाया गया है। बैटमैन फिर से अपने शहर गौथम को बचाने में लगा हुआ है लेकिन इस बार ब्रूस वेन की फिलॉसफी थोड़ी सी बदली हुई लग रही है।

इस बार बैट के साथ कैट भी है इन दोनों के रास्ते अलग हैं लेकिन लक्ष्य एक ही है। विलेन ऐसा है जो सामने नहीं आया है। मूवी को बैटमैन फिल्म फ्रेंचाइजी का रीबूट वर्जन कहा जा रहा है। सीरीज की तीन मूवीज जो पहले रिलीज की जा चुकी है उसने कई आइकोनिक विलेन दिए। मूवी को मैट रीव्स निर्देशित कर रहे हैं। जेफ्री राइट, जॉन टुरटुरो, पॉल डानो और पीटर सरसागर्ड के भी खास रोल हैं। बैटमैन 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो