न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस एक्शन फिल्म में दिखेंगे शाहिद, बंटी और बबली-2 का प्रमोशन शुरू, इन पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने घोषणा की है कि वे ब्रिगेडियर बुलसारा के जीवन की घटनाओं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Oct 2021 8:58:27

इस एक्शन फिल्म में दिखेंगे शाहिद, बंटी और बबली-2 का प्रमोशन शुरू, इन पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने घोषणा की है कि वे ब्रिगेडियर बुलसारा के जीवन की घटनाओं को लेकर भूषण कुमार के साथ अगली एक्शन फिल्म 'बुल'' के लिए काम करेंगे। 1980 के दशक पर बेस्ड फिल्म का निर्देशन आदित्य निंबालकर करेंगे। शाहिद भारतीय सेना की वर्दी में नजर आएंगे। फिल्म को टी-सीरीज द्वारा अमर बुटाला और गरिमा मेहता के साथ बैंकरोल किया जा रहा है।

शाहिद ने कहा कि यह एक ऐसे पैराट्रूपर की भूमिका निभाने का सौभाग्य है, जो अब अपनी सटीकता और बहादुरी के लिए प्रतिष्ठित हैं, जिन्होंने एक ऐतिहासिक और निःस्वार्थ मिशन के माध्यम से अपने लड़कों का नेतृत्व किया था। फिल्म 2022 में किसी समय फ्लोर पर आएगी। टी-सीरीज के एमडी भूषण कुमार ने कहा कि मैं बॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह के शानदार प्रदर्शन के बाद शाहिद के साथ एक बार फिर से काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। निर्देशन आदित्य निंबालकर करेंगे। शाहिद की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म जर्सी रिलीज के लिए तैयार है।

shahid kapoor,bunty aur bably 2 movie,robot 2 movie,saif ali khan,rani mukerjee,bollywood news in hindi

द बिग पिक्चर शो के सेट पर पहुंचे सैफ और रानी

‘हम तुम’ फिल्म के बाद सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी एक बार फिर अपना जादू चलाने के लिए तैयार है। दोनों बंटी और बबली-2 में नजर आएंगे। फिल्म 19 नवंबर को रिलीज होगी लिहाजा कलाकार प्रमोशन में जुट गए हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए बुधवार को पूरी स्टार कास्ट हाल ही शुरू हुए रणवीर सिंह के शो द बिग पिक्चर के सेट पर पहुंची। इस दौरान सभी की शानदार तस्वीरें पैपराजी के कैमरों में कैद हुईं और इनका मस्तमौला अंदाज भी। सैफ और रानी के साथ फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी व शरवरी वाघ भी हैं।

वे भी शो पर पहुंचे थे। सिद्धांत और रानी का मस्तीभरा अंदाज हर किसी को पसंद आया। दोनों ने खूब पोज दिए। रानी फंकी लुक में दिखीं। उन्होंने कलरफुल प्लाजो के साथ व्हाइट लूज टॉप कैरी किया था। बंटी और बबली का पहला पार्ट वर्ष 2005 में रिलीज हुआ था। उसमें रानी के साथ अभिषेक बच्चन थे। अमिताभ बच्चन की भी खास भूमिका थी।

रोबोट 2 फिल्म के डायरेक्टर के दामाद के खिलाफ एफआईआर

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर चर्चित फिल्म ‘रोबोट 2’ का निर्देशन कर चुके एस. शंकर के दामाद रोहित दामोदरन के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पेशे से क्रिकेटर रोहित समेत 5 लोगों पर 16 साल की एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। मेट्टुपलयम पुलिस स्टेशन में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता ने सबसे पहले तमिलनाडु प्रीमियर लीग में मदुरई पैंथर्स क्रिकेट टीम के कोच थमराइकन्नन के खिलाफ प्रबंधन के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी।

जब कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वह पुडुचेरी बाल कल्याण समिति (पीसीडब्लूसी) के पास जा पहुंची। उसकी शिकायत के बाद पीसीडब्ल्यूसी ने थाने में कोच थमराइकन्नन और जयकुमार, मदुरई पैंथर्स क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष दामोदरन और उनके बेटे रोहित दामोदरन और सचिव वेंकट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। यौन उत्पीड़न की घटना तब हुई जब वह क्रिकेट की कोचिंग के लिए क्रिकेट क्लब गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर