न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जर्सी’ का पोस्टर आउट, चंडीगढ़ करे आशिकी में ऐसे दिखेंगे आयुष्मान, माधुरी ने सरोज खान को किया याद

एक्टर शाहिद कपूर की करीब दो साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी होने वाली है। शाहिद की पिछली मूवी कबीर सिंह ने जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Nov 2021 2:36:53

जर्सी’ का पोस्टर आउट, चंडीगढ़ करे आशिकी में ऐसे दिखेंगे आयुष्मान, माधुरी ने सरोज खान को किया याद

एक्टर शाहिद कपूर की करीब दो साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी होने वाली है। शाहिद की पिछली मूवी कबीर सिंह ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी और अब वे 'जर्सी' से एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जर्सी फिल्म का पहला पोस्टर आउट हो गया है और मेकर्स ने अनाउंस किया है कि 23 नवंबर को इसका ट्रेलर भी रिलीज होगा। पोस्टर में शाहिद पहली बार ऐसे अवतार में दिख रहे हैं। भारत के पसंदीदा खेल, क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर सेट जर्सी एक दलित व्यक्ति की कहानी पर प्रकाश डालता है और मानवीय भावना का जश्न मनाता है।

निर्माता अमन गिल ने कहा कि पिछले दो साल हम सभी और फिल्म के लिए एक लंबा सफर रहा है और हम इस सफर के दौरान दर्शकों के लिए कुछ भी समझौता नहीं करना चाहते थे। फिल्म में शाहिद के साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर मुख्य भूमिका में है। निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गौतम तिन्ननुरी ने किया है, जिन्होंने मूल तेलुगु जर्सी का भी डायरेक्शन किया है। म्यूजिक डायरेक्टर सचेत और परम्परा हैं। फिल्म 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो, जिम ट्रेनर का रोल निभाएंगे

एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' को लेकर बिजी हैं। आयुष्मान ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक फोटो फैंस के साथ शेयर की है। इसमें वे जिम में मिरर के सामने खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी जबरदस्त बॉडी और परफेक्ट फिटनेस देखते ही बन रही है। आयुष्मान का ये लुक 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का है, जिसमें वे जिम ट्रेनर के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसमें एक्ट्रेस वाणी कपूर, आयुष्मान के अपोजिट हैं। फोटो शेयर करते हुए आयुष्मान ने कैप्शन लिखा, #मंडे मोटिवेशन' #चंडीगढ़ करे आशिकी, #10 दिसंबर 2021.

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फोटो अपलोड करने के कुछ ही देर में लाखों लाइक्स आ गए। आयुष्मान को कुछ फैंस हॉट और हैंडसम बता रहे हैं, तो कुछ ने फोटो को आयुष्मान मोटिवेशन बताया है। आयुष्मान विविधतापूर्ण किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी हर फिल्म का विषय लीक से हटकर होता है। ऐसे में दर्शकों की रुचि बनी रहती है। 37 वर्षीय आयुष्मान विक्की डोनर, बधाई हो, अंधाधुन, ड्रीम गर्ल, बाला, शुभ मंगल सावधान जैसी एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

shahid kapoor,ayushmann khurrana,madhuri dixit,jersey movie,chandigarh kare aashiqui movie,saroj khan,bollywood news in hindi

सरोज खान की 73वीं बर्थ एनिवर्सरी पर माधुरी ने दिया ट्रिब्यूट

बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों को अपनी अंगुलियों के इशारे पर नचाने वालीं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की आज सोमवार (22 नवंबर) को 73वीं बर्थ एनिवर्सरी है। सरोज ने नजराना फिल्म के साथ करियर की शुरुआत की थी। इसमें वे 3 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्स्टिट नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 50 के दशक में फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया। फिर धीरे-धीरे वे देश की नं.1 कोरियोग्राफर बन गईं। बॉलीवुड में मास्टरजी के नाम से लोकप्रिय सरोज ने पिछले साल कार्डिएक अरेस्ट के चलते 3 जुलाई को दुनिया को अलविदा कह दिया था।

इस बीच 90 के दशक की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया अकाउंट पर सरोज को याद कर श्रद्धांजलि दी है। माधुरी ने सरोज के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों मुस्कुराती दिख रही हैं। वे गले लगाती नजर आ रही हैं। माधुरी ने एक खास कैप्शन भी लिखा। माधुरी का करियर बनाने में सरोज का अहम योगदान है। तेजाब के एक-दो-तीन गाने से इस जोड़ी ने खूब वाहवाही बटोरी। इसके बाद तो यह सिलसिला काफी लंबा चला। कलंक फिल्म के गाने में भी माधुरी-सरोज की जुगलबंदी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर