न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मां-बहन की सुरक्षा के लिए सदा सेना के ऋणी रहेंगे एक्टर, इस बात के लिए परिणीति ने पाकिस्तान पर निकाला गुस्सा

मशहूर एक्टर शहीर शेख ने बताया है कि वे कई रातों से सो नहीं पाए हैं। उन्हें अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता खाए जा रही है। भारत और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 May 2025 11:23:58

2 News : मां-बहन की सुरक्षा के लिए सदा सेना के ऋणी रहेंगे एक्टर, इस बात के लिए परिणीति ने पाकिस्तान पर निकाला गुस्सा

मशहूर एक्टर शहीर शेख ने बताया है कि वे कई रातों से सो नहीं पाए हैं। उन्हें अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता खाए जा रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच जब और ज्यादा तनाव बढ़ गया तो उनकी रातों की नींद उड़ गई। हालांकि इस बीच शहीर ने भारतीय सेना पर भरोसा बनाए रखा और उनका आभार जताया है। शहीर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर कर लिखा, “हमारे सशस्त्र बलों के लिए मैं सदा ऋणी रहूंगा! मेरी मां और बहन जम्मू में हैं...और इन हमलों ने हमें कई रातों तक सोने नहीं दिया। लेकिन जिस तरह से हमारी सेना ने सटीकता, तेज और बहादुरी से जवाब दिया वो काबिल-ए-तारीफ है।

मैं सिर्फ सोच सकता हूं कि एक सैनिक के परिवार पर क्या गुजरती होगी जब उनका 'अपना' फ्रंटलाइन पर होता है। सैनिकों को सलाम, अपने परिवारों को सलाम। मैदान में और उसके बाहर यह जिस तरह की बहादुरी दिखाते हैं, वही हमारे देश और उसके देशवासियों को सुरक्षित रखती है। इन कोशिशों में अपने प्रियजनों को खो देने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना। जय हिंद।” शहीर की इस पोस्ट के बाद फैंस उनके परिवार के लिए दुआ कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि अनुपम खेर, अली गोनी, भारती सिंह सहित कई सेलेब्स हैं, जिनके परिवार तनावग्रस्त क्षेत्रों में रहते हैं। उन सबने भी सेना की तारीफ करने के साथ उस पर पूरी तरह से भरोसा जताया है। बता दें शहीर काफी लोकप्रिय कलाकार हैं। उन्होंने नए वाले ‘महाभारत’ सीरियल में ‘अर्जुन’ का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। वे 'नव्या', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'ये रिश्ते हैं प्यार के' जैसे शो में भी काम कर चुके हैं। शहीर को ओटीटी और सिनेमा में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। वे पिछले साल काजोल और कृति सेनन के साथ 'दो पत्ती' फिल्म में नजर आए थे।

shaheer sheikh,actor shaeer sheikh,jammu,shaheer sheikh family,india vs pakistan,shaheer sheikh indian army,parineeti chopra,actress parineeti chopra,ceasefire

परिणीति चोपड़ा ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया एक न्यूज का स्क्रीनशॉट और लिखा…

सीजफायर होने के बावजूद पाकिस्तान ने हमले जारी रखे। पड़ोसी देश की इस हरकत से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा गुस्से में हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। परिणीति ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। परिणीति ने एक खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया है। इसमें जानकारी दी गई है कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के ड्रोन को मार गिराया। ये ड्रोन सांबा में नजर आया था, जिसके बाद शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया।

परिणीति ने लिखा, “दोबारा बाज नहीं आ रहे हैं, शब्द नहीं हैं मेरे पास।” परिणीति की ये पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। लोग परिणीति का साथ देते हुए पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोशित हैं। वे चाहते हैं कि अगर पाकिस्तान अब कभी भविष्य में दुबारा ऐसी हिमाकत करे तो उसे और भी बड़ा सबक सिखाया जाए।

गौरतलब है कि परिणीति की शादी आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ हुई है। दो साल पहले हुई यह शादी काफी चर्चाओं में रही थी। परिणीति तब से कम ही फिल्मों में नजर आई है। उनकी पिछली फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ थी, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी