न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख खान बने दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता, नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपये पार

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बन गए हैं। हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार उनकी नेटवर्थ 1.4 बिलियन डॉलर यानी 12,490 करोड़ रुपये पार कर गई है। जानें शाहरुख की दौलत, ग्लोबल तुलना और भारत के टॉप अमीर कलाकारों की लिस्ट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Oct 2025 4:49:43

शाहरुख खान बने दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता, नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपये पार

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने फिर से इतिहास रचा है। 33 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में राज कर रहे शाहरुख खान अब बिलेनियर क्लब में शामिल हो गए हैं। हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, शाहरुख खान की कुल नेटवर्थ 1.4 बिलियन डॉलर यानी लगभग 12,490 करोड़ रुपये तक पहुँच गई है। इस उपलब्धि के साथ वे न केवल भारत के बल्कि दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बन गए हैं।

शाहरुख की दौलत और ग्लोबल तुलना

59 वर्षीय शाहरुख खान ने पहली बार बिलेनियर क्लब जॉइन किया है। उनके संपत्ति का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि वे टेलर स्विफ्ट (1.3 बिलियन डॉलर), अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर (1.2 बिलियन डॉलर), जेरी सीनफेल्ड (1.2 बिलियन डॉलर) और सेलेना गोमेज़ (720 मिलियन डॉलर) जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों से भी आगे निकल गए हैं।

भारत के टॉप अमीर कलाकार

शाहरुख खान ने लंबे समय से भारत के सबसे अमीर अभिनेता होने का रिकॉर्ड बनाए रखा है, लेकिन अब उनकी दौलत में और इजाफा हुआ है। हुरून इंडिया की लिस्ट में उनके बाद दूसरे नंबर पर जूही चावला और उनका परिवार हैं, जिनकी कुल नेटवर्थ 7,790 करोड़ रुपये बताई गई है। तीसरे स्थान पर हैं ऋतिक रोशन और उनका परिवार (2,160 करोड़), इसके बाद अमिताभ बच्चन और परिवार (1,630 करोड़) का नाम आता है।

भारत के पांच सबसे अमीर कलाकार और उनके परिवार की नेटवर्थ:

शाहरुख खान – 12,490 करोड़

जूही चावला और परिवार – 7,790 करोड़

ऋतिक रोशन और परिवार – 2,160 करोड़

अमिताभ बच्चन और परिवार – 1,630 करोड़

हुरून रिसर्च इंस्टिट्यूट हर साल रिच लिस्ट जारी करता है। पिछले साल शाहरुख खान टॉप पर थे, लेकिन उनकी नेटवर्थ उस समय 870 मिलियन डॉलर थी। अब उनकी संपत्ति बढ़कर 1.4 बिलियन डॉलर हो गई है। हालांकि शाहरुख के कई व्यवसायिक निवेश हैं, लेकिन उनकी कमाई का मुख्य स्रोत सिनेमा, विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट ही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड