शाहरुख खान जहां एक तरफ सभी के साथ प्यार से पेश आने की कोशिश करते हैं। वहीं, उनका बेटा आर्यन मीडिया फ्रेंडली नहीं हैं और अक्सर फोटोग्राफर्स से बचते हुए निकल जाते हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला, जब आर्यन के पीछे पैपराजी गई लेकिन आर्यन ने उन्हें इग्नोर कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में पैपराजी कहते सुनाई दे रही है कि ‘आर्यन सर आप इग्नोर करते हैं।’ इस पर भी आर्यन नहीं रूके और गाड़ी में जाकर बैठ गए। आर्यन गाड़ी में टशन में बैठे दिखाई दिए।
आर्यन का यह व्यवहार देखकर अब सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर का कहना था कि 'पहले कुछ बन जाओ फिर एटीट्यूड दिखाना।' वहीं, कुछ यूजर्स मीडिया को इनकी फोटोज ना क्लिक करने की सलाह दे रहे हैं।














