न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Pathaan Sunday Box Office: पठान की कमाई में रविवार को आएगा भारी उछाल, टूटेगा KGF 2 का रिकॉर्ड!

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की रफ्तार अभी भी धीमी नहीं पड़ी है। बल्कि रविवार को थिएटर्स में 'पठान' की कमाई का ट्रेंड बता रहा है कि 12वें दिन फिल्म का कलेक्शन फिर से एक रिकॉर्ड बना सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Feb 2023 6:32:49

Pathaan Sunday Box Office: पठान की कमाई में रविवार को आएगा भारी उछाल, टूटेगा KGF 2 का रिकॉर्ड!

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की रफ्तार अभी भी धीमी नहीं पड़ी है। बल्कि रविवार को थिएटर्स में 'पठान' की कमाई का ट्रेंड बता रहा है कि 12वें दिन फिल्म का कलेक्शन फिर से एक रिकॉर्ड बना सकता है। जी हां, सैकनिल्क के डाटा के अनुसार, शनिवार के लिए एडवांस बुकिंग से 'पठान' का ग्रॉस कलेक्शन 5 करोड़ रुपये के बहुत करीब था। रविवार के लिए फिल्म ने एडवांस बुकिंग से तकरीबन 7.5 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। यानी 11वें दिन के मुकाबले 'पठान' की एडवांस बुकिंग ऑलमोस्ट 50% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आंकड़े ये भी बताते है कि रविवार को 'पठान' के दोपहर के शोज में ऑक्यूपेंसी शनिवार के रात के शोज के बराबर है। यानी रविवार रात तक शनिवार के मुकाबले 'पठान' के दर्शक अच्छे-खासे बढ़ने की उम्मीद हैं। जब एडवांस बुकिंग में 50% का उछाल आया है तो लाजमी है कि फिल्म का कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। रविवार को 'पठान' के कलेक्शन में शनिवार के मुकाबले 30% से 35% का उछाल देखने को मिल सकता है। इस हिसाब से फिल्म की कमाई रविवार को 28 से 30 करोड़ के बीच रह सकती है। अगर रविवार को फिल्म ने 30 करोड़ कमाए तो ये पिछले एक हफ्ते में 'पठान' का सबसे बड़ा कलेक्शन होगा।

तीसरे नंबर पर पठान

भले ही पठान का इंडिया कलेक्शन 400 करोड़ से अधिक हो गया है लेकिन अभी भी फिल्म सबसे कमाऊ फिल्म की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। हिंदी में रिलीज हुई सबसे बड़ी फिल्म 'बाहुबली 2' है जिसने ऑलमोस्ट 511 करोड़ का बिजनेस किया था और दूसरे नंबर पर KGF 2 है जिसनें 434 करोड़ रूपये कमाए थे।

तोड़ सकती है यश की फिल्म का रिकॉर्ड

वहीं, अगर रविवार को फिल्म की कमाई 34 करोड़ तक पहुंच जाती है तो पठान 12 दिन में यश की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। लेकिन अगर रविवार के कलेक्शन से ये कमाल नहीं भी होता, तो सोमवार को होना तय है।

800 करोड़ का आंकड़ा पार

'पठान' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन सिर्फ 11 दिन में 780 करोड़ हो चुका है। रविवार को किंग खान की फिल्म बड़े आराम से वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत