न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिल्डिंग पर कूदे-जेट पैक लेकर उड़े शाहरुख-जॉन, सलमान खान एंट्री, VFX की मदद से ऐसे शूट हुए पठान के एक्शन सीन, मेकर्स ने जारी किया वीडियो

वीडियो में फिल्म में किस तरह से किस सीन पर कहां-कौन सा सीन VFX से शूट हुआ, ये दिखाया गया है। इसके जरिए फैंस को फिल्म शूट की सच्चाई जानने को मिली, जिसे हर कोई हैरान रह गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Apr 2023 10:40:25

बिल्डिंग पर कूदे-जेट पैक लेकर उड़े शाहरुख-जॉन, सलमान खान एंट्री, VFX की मदद से ऐसे शूट हुए पठान के एक्शन सीन, मेकर्स ने जारी किया वीडियो

शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान का क्रेज फैंस के बीच आज भी जबरदस्त है। पठान डोमेस्टिक मार्केट में सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनकर उभरी है। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से भी ऊपर की कमाई की है। अब इस फ्रेचाइजी को वॉर 2 और टाइगर वर्सेज पठान क्रॉसओवर के साथ कंटिन्यू किया जाएगा। इस बीच यशराज फिल्म्स ने पठान का VFX ब्रेकडाउन वीडियो रिलीज किया। जिसको देखने के बाद फैंस पठान फिल्म के VFX और यशराज के किए डेडिकेशन को देख काफी इम्प्रेस हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा- बेहद उम्दा काम, इंडियन सिनेमा वाकई में ग्रो कर रहा है। वहीं एक और यूजर ने लिखा- मुझे सीरियसली लगा था कि दुबई वाला सीन रियल है, लेकिन ज्यादातर सीन ग्रीन स्क्रीन पर ही फिल्माए गए हैं। मैं समझता था लेक वाला सीन CGI से बना होगा लेकिन मैं हैरान हूं कि वो रियल है। अंडरवॉटर सीन को VFX से बनाया गया है। वो भी ऐसा कि पता ही नहीं लग रहा।

आपको बता दे, वीडियो में फिल्म में किस तरह से किस सीन पर कहां-कौन सा सीन VFX से शूट हुआ, ये दिखाया गया है। इसके जरिए फैंस को फिल्म शूट की सच्चाई जानने को मिली, जिसे हर कोई हैरान रह गया। फैंस को वीडियो में कई चौंकाने वाले मोमेंट्स देखने को मिले। वीडियो में बताया गया है कि कैसे हर एक सीन को VFX के जरिए ग्रैंड लुक दिया गया है। जब डिंपल कपाड़िया प्राइवेट जेट से निकलती हैं, वो भी साउंडस्टेज पर तैयार किया गया है। असलियत में कोई प्लेन था ही नहीं। वहीं दुबई के ट्रेन वाले धड़पकड़ सीन में, जब पठान को बचाने सलमान खान एंट्री लेते हैं। जब क्लाइमैक्स सीन में जॉन जेट पैक्स लेकर उड़ जाते हैं। ये दोनों सीन भी जबरदस्त VFX की मदद से असल दिखाए गए हैं। वहीं डिंपल के फेस पर रक्तबीज का असर दिखाने के लिए भी ग्राफिक्स का यूज किया गया है। इन सीन्स को देखकर पता चलता है कि कैसे डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने रियल लोकेशन फोटोग्राफी का बढ़िया इस्तेमाल किया है।

फिल्म में फ्रोजन लेक की धड़पकड़ वाला सीन भी विजुअल इफेक्ट से रियल बताया गया है। इतना रियल की आपको आंखें गड़ा कर भी देख लें, तो भी एहसास नहीं होगा कि वो नकली है। इतना ही नहीं सड़कों पर दौड़ती कारें भी CGI की मदद से प्लेस की गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन