बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान जहां फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, वहीं इस बार उनकी सासू मां ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है। गौरी खान की मां सविता छिब्बर का डांस वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि 79 साल की उम्र में भी सविता के डांस मूव्स ने लोगों को दंग कर दिया है।
फैमिली गेट-टुगेदर में दिखाया एनर्जी से भरपूर डांस
यह वीडियो हाल ही में हुए एक फैमिली गेट-टुगेदर का है, जहां सविता अपने बेटे और गौरी खान के भाई विक्रांत छिब्बर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों गाने की धुन पर तालमेल बिठाते हुए झूमते दिख रहे हैं। सविता की एनर्जी और एक्सप्रेशन देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आलिया छिबा ने किया वीडियो शेयर
सविता का यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि गौरी खान की भतीजी आलिया छिबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आलिया ने लिखा –
"अब आपको पता चल गया कि मुझमें ये सब कहां से आया है। मेरे पसंदीदा दो लोग – दादी और मेरे पापा। ये तो जीन में ही है।"














