न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख ने अब इस सुपरहिट मूवी के मेकर्स से मिलाया हाथ, भारती-एल्विश को पुलिस ने किया तलब

सुपरस्टार शाहरुख खान भले ही 58 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनका क्रेज फैंस के बीच आज भी कायम है। पिछले साल शाहरुख की रिलीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Oct 2024 8:41:07

2 News : शाहरुख ने अब इस सुपरहिट मूवी के मेकर्स से मिलाया हाथ, भारती-एल्विश को पुलिस ने किया तलब

सुपरस्टार शाहरुख खान भले ही 58 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनका क्रेज फैंस के बीच आज भी कायम है। पिछले साल शाहरुख की रिलीज हुई तीनों फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ की रिपोर्ट देखकर इस बात को भलीभांति समझा जा सकता है। बॉक्स ऑफिस पर तूफान मच गया और ताबड़तोड़ कमाई हुई। शाहरुख ने साल 2018 की फ्लॉप फिल्म ‘जीरो’ के बाद धमाकेदार वापसी कर दिखा दिया कि उनमें अब भी दम है और लोगों में उनका चार्म है। अब प्रशंसक शाहरुख की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पिछले कई दिनों से किंग फिल्म की खबरें चल रही हैं, जिसमें शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इस बीच ‘बादशाह’ ने एक और बड़े डायरेक्टर के साथ काम करने का फैसला लिया है। उन्होंने 15 अगस्त को रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी मूवी ‘स्त्री 2’ के मेकर्स के साथ काम करने मन बना लिया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख की डायरेक्टर अमर कौशिक और प्रोड्यूसर दिनेश विजान से मीटिंग हुई है।

सूत्र ने बताया कि शाहरुख पिछले कुछ महीनों में लगभग सभी फिल्मकारों से मिले हैं और उनसे पूछा है कि वो उनके साथ कैसी फिल्म बना सकते हैं। किंग खान को किसी का भी आइडिया उत्साहित नहीं कर पाया है। इसी सिलसिले में उन्होंने अमर और दिनेश से भी मुलाकात की है। दोनों ने शाहरुख को एक बिग बजट एडवेंचर मूवी का इडिया सुनाया है। शाहरुख को ये आइडिया अच्छा लगा है। ये मूवी ‘स्त्री 2’ यूनिवर्स का हिस्सा नहीं होगी। शाहरुख दोनों के साथ 2-3 मीटिंग कर चुके हैं लेकिन अभी तक फाइनल कॉल नहीं ली गई है। वे इस महीने के अंत तक दोनों को अपना फैसला सुनाएंगे। दिनेश का प्रोडक्शन हाउस शाहरुख के साथ राज एंड डीके की कॉमिक एक्शन एंटरटेनर के लिए भी चर्चा में है।

shahrukh khan,superstar shahrukh khan,stree 2 movie,dinesh vijan,amar kaushik,king movie,jawan,pathan,dunki,elvish yadav,bharti singh,delhi police

धोखाधड़ी वाले ऐप-आधारित घोटाले के मामले में एल्विश व भारती से होगी पूछताछ

बिग बॉस ओटीटी 1 के विजेता मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव और कॉमेडियन भारती सिंह को दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी वाले ऐप-आधारित घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। पुलिस इन दोनों के अलावा तीन अन्य लोगों से भी पूछताछ करेगी। पुलिस को 500 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं, जिनमें आरोप लगाया गया है कि कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स ने हिबॉक्स नामक मोबाइल एप्लिकेशन का प्रचार किया और लोगों को इसके जरिए निवेश करने के लिए प्रेरित किया।

इस घोटाले के मुख्य आरोपी चेन्नई निवासी शिवराम को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी के अनुसार हिबॉक्स एक सुनियोजित घोटाले का हिस्सा था। आरोपी ने ऐप के माध्यम से प्रतिदिन 1 से 5 प्रतिशत और एक महीने में 30 से 90 प्रतिशत तक के गारंटीशुदा रिटर्न का वादा किया। फरवरी 2024 में लॉन्च होने के बाद, 30000 से ज्यादा लोगों ने इसमें पैसा लगाया। हालांकि जुलाई से ऐप ने विभिन्न तकनीकी और कानूनी मुद्दों का हवाला देते हुए भुगतान रोक दिया।

पुलिस ने मास्टरमाइंड शिवराम के चार अलग-अलग बैंक खातों से 18 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। उल्लेखनीय है कि भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को साल 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार किया था। तब उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। दूसरी ओर, एल्विश तो आए दिन विवादों में फंसते ही रहते हैं। पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एल्विश की करोड़ों रुपए की संपत्तियां जब्त की थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री