शाहरुख खान और गौरी की लाडली सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर की मूवी 'द आर्चीज' से डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है और ये मूवी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सुहाना के अलावा जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना और युवराड मेंडा भी हैं। सुहाना खान की भले ही अभी तक कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। इंस्टाग्राम पर सुहाना को तीन मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। सुहाना खान भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में सुहाना ने व्हाइट ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उनकी BFF अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने भी उनपर खूब प्यार लुटाया है।














