न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शबाना आजमी की ‘डब्बा कार्टेल’ का टीजर आया सामने, ‘हेरा फेरी 3’ करने के लिए बेताब हैं प्रियदर्शन

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक और क्राइम से भरी सीरीज 'डब्बा कार्टेल' धूम मचाने को तैयार है। इसमें दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 31 Jan 2025 1:01:10

2 News : शबाना आजमी की ‘डब्बा कार्टेल’ का टीजर आया सामने, ‘हेरा फेरी 3’ करने के लिए बेताब हैं प्रियदर्शन

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक और क्राइम से भरी सीरीज 'डब्बा कार्टेल' धूम मचाने को तैयार है। इसमें दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ कुछ और एक्ट्रेस भी हैं। 'डब्बा कार्टेल' को लेकर आज शुक्रवार (31 जनवरी) को बड़ी अनाउंसमेंट हुई। मेकर्स ने न केवल सीरीज का धमाकेदार टीजर रिलीज किया, बल्कि स्ट्रीमिंग डेट से भी पर्दा उठा दिया। टीजर देश फैंस खुश नजर आ रहे हैं और यह सोशल मीडिया पर छा गया। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसके डायरेक्टर हितेश भाटिया हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी वेब सीरीज में शबाना ड्रग डिलीवरी करने वाली महिलाओं की सरगना बनी हुई हैं।

कहानी शुरू होती है कुछ महिलाओं से जो रोजी-रोटी के लिए एक छोटा-मोटा खाने वाला डब्बा बेचती हैं। उनकी किस्मत तब पलटती है, जब उनकी मुलाकात एक ड्रग माफिया से होती है। ड्रग्स की डिलीवरी के लिए माफिया डब्बों का इस्तेमाल करता है और उन्हें इसके लिए मोटी रकम भी देता है। शबाना के साथ बाकी महिलाएं पैसे के लिए यह काम करने को तैयार हो जाती हैं। यह काम करने में उन्हें मजा आने लगता है। मुश्किल तब होती है, जब उन पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की नजर पड़ती है और शबाना, ‘महाराजा’ फेम शालिनी पांडे समेत महिलाएं फंस जाती हैं।

‘डब्बा कार्टेल’ का 1 मिनट 10 सैकंड का टीजर सबका ध्यान खींचने में सफल रहा। सीरीज में शबाना, शालिनी, अंजलि आनंद, ज्योतिका, श्री प्रकाश मिश्रा, सलीम हुसैन मुल्ला, निमिशा सजायन, जिशू सेनगुप्ता, साईं ताम्हणकर और गजराव राव जैसे सितारे हैं। सीरीज 28 फरवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। उल्लेखनीय है कि शबाना ने कला फिल्मों से करिअर शुरू करने के बाद व्यावसायिक सिनेमा की ओर रुख किया था। वह हर तरह के रोल में फिट हो गईं। शबाना ने मशहूर गीतकार व लेखर जावेद अख्तर के साथ शादी की है।

shabana azmi,actress shabana azmi,dabba cartel,dabba cartel web series,dabba cartel teaser,jyothika,hera pheri 3 movie,priyadarshan,Akshay Kumar,suniel shetty,paresh rawal

प्रियदर्शन को अक्षय कुमार ने दी जन्मदिन की बधाई तो डायरेक्टर ने लिखा...

फैंस अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट को लेकर काफी रोमांचित हैं। 'हेरा फेरी 3' को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन के 68वें जन्मदिन पर फैंस को एक बड़ा तोहफा मिला है। प्रियदर्शन अब कल्ट कॉमेडी मूवी 'हेरा फेरी 3' को डायरेक्ट करेंगे। प्रियदर्शन के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से शुभकामनाएं दीं।

अक्षय ने ट्वीट किया, “हैप्पी बर्थडे प्रियदर्शन सर! डरावने सेट पर और भूतों से घिरे होने के बाद इस जश्न को मनाने का इससे अच्छा तरीका और क्या हो सकता है? एक मेंटर और एक ऐसे इंसान जो मास्टरपीस बनाने के लिए जाने जाते हैं। आपका दिन रीटेक से भरा हो। एक शानदार साल की शुभकामनाएं!”

अक्षय के इस ट्वीट पर प्रियदर्शन ने लिखा, “अक्षय कुमार शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद। बदले में मैं भी आपको एक तोहफा देने वाला हूं। मैं हेरा फेरी 3 करने के लिए बेताब हूं। अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल तुम सभी तैयार हो।” सुनील शेट्टी ने भी प्रियदर्शन के ट्वीट पर सहमति जताते हुए लिखा, “हेरा फेरी और पूछ पूछ!!! करते हैं हेरा फेरी 3”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ