न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सैयारा’ के सीक्वल के बारे में ऐसा बोले शान, शूटिंग में अनीत को छूते हुए बुरी तरह कांपने लगे थे एक्टर

डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हुई थी और 6 दिन में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 11:30:37

2 News : ‘सैयारा’ के सीक्वल के बारे में ऐसा बोले शान, शूटिंग में अनीत को छूते हुए बुरी तरह कांपने लगे थे एक्टर

डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हुई थी और 6 दिन में ही 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। यह एक रोमांटिक फिल्म है और लोग इसकी तुलना साल 2000 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से कर रहे हैं। ‘सैयारा’ में अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि शायद फिल्म का सीक्वल भी बनाया जा सकता है।

अब फिल्म में खलनायक ‘महेश अय्यर’ का किरदार अदा करने वाले एक्टर शान आर ग्रोवर ने इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ दी है। शान ने जूम के साथ एक खास बातचीत की जिसमें उन्होंने यशराज फिल्म्स (YRF) के तहत बनी इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि ऐसा तभी हो सकता है जब मोहित सूरी और यशराज फिल्म्स एक अच्छी स्क्रिप्ट लेकर आते हैं। फिल्म में जहां तक मेरे रोल की बात करें तो बहुत कुछ है, जो बाद में किया जा सकता है।

‘महेश अय्यर’ अचानक से गायब हो गया, फिर ये अचानक हुआ। अगर ये किरदार एक अलग सफर पर निकलने के बारे में सोचते हैं, तो शायद इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। अगर ‘वाणी’ (अनीत) एक आखिरी बार ‘महेश’ से मिलना चाहती है तो ‘कृष’ (अहान) के लिए ये एक अलग किरदार हो सकता है। वैसे तो सीक्वल की कोई बात नहीं हो रही है लेकिन ये मोहित सूरी और यशराज फिल्म्स पर निर्भर करता है।

shaan r grover,actor shaan r grover,saiyaara,saiyaara movie,shaan saiyaara,aneet padda,ahaan pandey,mohit suri,saiyaara sequel

शान आर ग्रोवर ने शूटिंग से पहले अनीत पड्डा के साथ ली थी वर्कशॉप

शान ने आगे कहा कि जब हम ‘सैयारा’ की शूटिंग कर रहे थे, तो पहले मैंने और अनीत ने केमिस्ट्री वर्कशॉप ली थी। हम जब सेट पर जाते थे तो अपने किरदारों में ढल जाते थे। हम पूरी तरह से तैयार थे। मैं ‘महेश’ नहीं हूं। मैं सोच रहा था कि क्या उसके जैसे लोग दुनिया में होते हैं? मेरी एक फ्रेंड ने ऐसा एक्सपीरियंस किया है। उसका 7 साल पुराना रिश्ता टूट गया था क्योंकि उसका पार्टनर शादी नहीं करना चाहता था। तब मुझे फील हुआ कि ‘महेश अय्यर’ जैसे लोग दुनिया में होते हैं।

शान ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में फिल्म में अपने रोल के एक्सपीरियंस के बारे में बताया था कि उनके लिए छोटा सा सीन शूट करना कितना मुश्किल था। शान ने कहा कि दरअसल मैं लड़की के साथ नेगेटिव रोल कर ही नहीं पा रहा था। मैं गैंगस्टर, टेररिस्ट का रोल कर सकता हूं, लेकिन लड़कियों के साथ बुरा होना नहीं आता। पार्टी सीन में उसे (अनीत) टच करना था, उसके 20 टेक हुए थे। मैं अनीत को टच करने में झिझक रहा था क्योंकि नेगेटिविली टच करना था। मैं ऐसा नहीं हू, उस वक्त हीरोइन को छूते ही मेरे अंदर कंपन हुआ, मैं बुरी तरह कांपने लगा था। बता दें शान इससे पहले कुछ सीरीज में काम करने के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर का रोल निभा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी