न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस ने की बॉयफ्रेंड के साथ शादी, ‘इंडियन आइडल’ फेम सिंगर सायली ने दी यह खुशखबरी

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज (33) विवाह बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Sept 2025 11:46:17

2 News : मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस ने की बॉयफ्रेंड के साथ शादी, ‘इंडियन आइडल’ फेम सिंगर सायली ने दी यह खुशखबरी

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज (33) विवाह बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको के साथ व्हाइट वेडिंग की। फैंस के लिए इसकी तस्वीरें सेलेना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। सेलेना लंबे समय से शादी को लेकर सुर्खियों में थीं। उन्होंने शनिवार (27 सितंबर) को शादी कर अपने चाहने वालों को सरप्राइज कर दिया। हालांकि उन्होंने पहले बता दिया था कि वह इसी महीने में शादी करेंगी। शादी के बाद सेलेना ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिन्हें देखने के बाद फैंस ने उन्हें और उनके पति अमेरिकन रिकॉर्ड प्रोड्यूसर व सॉन्ग राइटर बेनी को बधाई देनी शुरू कर दी।

सेलेना ने जो वेडिंग एल्बम शेयर किया है, उसमें वह ब्राइडल एंट्री, बेनी के साथ रोमांटिक पोज देते हुए दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्हें फोटोशूट करवाते समय मस्ती करते हुए भी देखा गया। सेलेना ने कैप्शन में 9.27.25 लिख व्हाइट हार्ट इमोजी अपलोड की। सेलेना ने शादी में व्हाइट लॉन्ग बैकलेस गाउन पहना, जिसमें वह कहर बरपा रही थीं। इस लुक को उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया। इसके अलावा डायमंड इयररिंग्स पहने और छोटे बालों को खुला रखा। उनके पति बेनी ब्लैंको टक्सीडो में हैंडसम लग रहे थे।

सेलेना ने तस्वीर में अपनी वेडिंग रिंग भी फ्लॉन्ट की जो देखने में काफी नायाब लगी। सेलेना की पोस्ट पर फैंस, हॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ बेनी ने भी रिएक्ट किया। बेनी ने कमेंट में लिखा, “रियल लाइफ में मेरी वाइफ।” शादी की प्लानिंग जानी-मानी मिंडी वीस ने की, जिसमें करीब 170 मेहमानों ने शिरकत की। इस जश्न ने हॉलीवुड की शादियों की शान को एक और लेवल पर पहुंचा दिया। इस शादी को और भी ग्लैमरस बना दिया हॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के सितारों ने, जिनमें टेलर स्विफ्ट, पेरिस हिल्टन, मार्टिन शॉर्ट और एश्ले पार्क के नाम भी शामिल हैं। इंटरनेट पर गेस्ट लिस्ट वायरल हो चुकी है।

selena gomez,singer selena gomez,actress selena gomez,benny blanco,selena benny marriage,sayli kamble,singer sayli kamble,indian idol 12,dhawal patil,sayli dhawal

शादी के 3 साल बाद जल्द मां बनने वाली हैं सायली कांबले, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सिंगर सायली कांबले टीवी की दुनिया के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के 12वें सीजन में नजर आई थीं। लॉकडाउन के दौरान शुरू हुआ यह शो काफी लंबा चला था। सायली ने शो के दौरान अपनी मधुर आवाज से लोगों का खूब दिल जीता था। ऐसे में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई। शो के बाद भी सायली की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। वह भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। अब उन्होंने एक खुशखबरी सुनाई है। दरअसल वह शादी के 3 साल बाद मां बनने वाली हैं।

उन्होंने पोस्ट शेयर कर यह गुडन्यूज साझा की है। सायली ने पति धवल पाटिल संग तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। यह पोस्ट आने के बाद सायली-धवल के लिए बधाइयों की झड़ी लग गई है। फोटो में सायली ऑरेंज और हरे रंग की साड़ी पहने हैं। वह अपने पति की आंखों में खोई दिखाई दीं। सायली ने कैप्शन में लिखा, “हमारा दिल खुशी से भर आया है। मैं और धवल इस बात का ऐलान करते हुए बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं कि हमारा छोटा सा चमत्कार जल्द ही आने वाला है।

हम अपनी जिंदगी के बहुत ही खास एडवेंचर की ओर बढ़ रहे हैं। हम अपनी खुशी के बंडल से मिलने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे। थोड़ी सी स्टारडस्ट और स्वर्ग का एक टुकड़ा और ढेर सारा प्यार जल्द आने वाला है।” बता दें कि सायली और धवल ने अप्रैल 2022 में मराठी रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। शादी में 'इंडियन आइडल' के कई साथी शामिल हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
दिल्ली के इन मार्केट्स में सिर्फ ₹200 में मिलेंगी ट्रेंडी स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां, गर्ल्स आज ही करें शॉपिंग प्लान
दिल्ली के इन मार्केट्स में सिर्फ ₹200 में मिलेंगी ट्रेंडी स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां, गर्ल्स आज ही करें शॉपिंग प्लान
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
'चलो बहन, थोड़ी चुगली हो जाएं'...सहेलियों संग घंटों बातें करने के ये 5 कमाल के फायदे
'चलो बहन, थोड़ी चुगली हो जाएं'...सहेलियों संग घंटों बातें करने के ये 5 कमाल के फायदे
दादी-नानी का देसी नुस्खा: गर्मियों में कान गीले रखने की सलाह क्यों देते हैं बड़े-बुजुर्ग, जानिए इसके पीछे की वजह
दादी-नानी का देसी नुस्खा: गर्मियों में कान गीले रखने की सलाह क्यों देते हैं बड़े-बुजुर्ग, जानिए इसके पीछे की वजह