न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने कहा, कभी-कभी तलाक आदमियों के लिए ज्यादा मुश्किल होता है क्योंकि…

सुपरस्टार सलमान खान के सबसे छोटे भाई एक्टर व फिल्ममेकर सोहेल खान ने साल 1998 में सीमा सजदेह के साथ शादी की थी। उनके 2 बेटे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 12:08:39

सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने कहा, कभी-कभी तलाक आदमियों के लिए ज्यादा मुश्किल होता है क्योंकि…

सुपरस्टार सलमान खान के सबसे छोटे भाई एक्टर व फिल्ममेकर सोहेल खान ने साल 1998 में सीमा सजदेह के साथ शादी की थी। उनके 2 बेटे निर्वान और योहान हैं। शादी के 24 साल बाद साल 2022 में वे अलग हो गए। कुछ समय पहले सीमा नेटफ्लिक्स की सीरीज 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आई थीं। अब सीमा ने तलाक को लेकर खुलकर बात की है। सीमा ने जनिस सेकेरा को दिए इंटरव्यू में कहा कि पहले मैं अपने हर दर्द का जिम्मेदार सोहेल को ही मानती थीं, लेकिन अब मुझे लगता है कि कभी-कभी तलाक आदमियों के लिए ज्यादा मुश्किल होता है, क्योंकि महिलाएं भावनाओं को संभालने में बेहतर होती हैं और अच्छे से संभाल भी लेती हैं।

अगर एक शादी में रोज झगड़े होते हैं और टेंशन बना रहता है, तो उसका असर बच्चों पर भी पड़ता है। जब घर में बार-बार बहस हो रही हो, तो बच्चों को भी वो प्यार नहीं मिल पाता जो मिलना चाहिए। अगर किसी रिश्ते में धोखा मिल भी जाए, तो वो हर बार ब्रेकअप की वजह नहीं बनता। अगर किसी से अफेयर हो भी गया, तो जरूरी नहीं कि रिश्ता खत्म हो जाए। हम इंसान हैं, हमसे गलतियां हो सकती हैं। मामला इस पर भी निर्भर करता है कि अफेयर किस तरह का था।

सोच में भी कोई और हो, तो भी वो एक तरह की चीटिंग है। रिश्ते को समझदारी और सोच के साथ संभालना चाहिए। रिश्ता तभी तक सही है जब आप एक-दूसरे के साथ हंस सकें। जिंदगी छोटी है, इसे खुशी से जीना चाहिए। जब आप साथ में हंसना छोड़ देते हो, तब रिश्ता खत्म हो जाता है। किसी को दोबारा पसंद करना जरूरी है, नफरत नहीं होनी चाहिए।

seema sajdeh,sohail khan,seema sohail,actor sohail khan,filmmaker sohail khan,seema sohail divorce,Salman Khan,fabulous lives of bollywood wifes

‘अगर चीजें ठीक नहीं हैं, तो दोनों को जिम्मेदारी लेनी पड़ती है’

सीमा ने आगे कहा कि शादी में अक्सर लोग बहुत कंफर्टेबल हो जाते हैं और तब वो छोटी-छोटी बातों को लेकर एक-दूसरे को कसूरवार ठहराने लगते हैं। अगर उस वक्त कोई मुझसे पूछता कि क्या गलती किसकी थी, तो मैं पूरी गलती सोहेल की बताती। लेकिन अब मैं समझती हूं कि रिश्ता दो लोगों का होता है। अगर चीजें ठीक नहीं हैं, तो दोनों को जिम्मेदारी लेनी पड़ती है।

तलाक एक इंसान को तोड़ता जरूर है, लेकिन कभी-कभी आगे बढ़ने के लिए ये जरूरी होता है। अब मैं खुद को ज्यादा शांत और बैलेंस्ड महसूस करती हूं। अब मैं अपने बच्चों की खुशी और अच्छे भविष्य पर पूरी तरह ध्यान दे रही हूं। मैं एक नए रिश्ते में हूं और अपनी जिंदगी को नए सिरे से जी रही हूं, जहां मैं खुद को और अपने बच्चों को प्रायोरिटी देती हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी