न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोहेल की एक्स वाइफ सीमा की लाइफ में हुई नए प्यार की एंट्री, ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में किया खुलासा

सलमान और अरबाज खान के छोटे भाई सोहेल खान की एक्स वाइफ फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह के रिलेशनशिप को लेकर खबरें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Oct 2024 11:12:13

सोहेल की एक्स वाइफ सीमा की लाइफ में हुई नए प्यार की एंट्री, ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में किया खुलासा

सलमान और अरबाज खान के छोटे भाई सोहेल खान की एक्स वाइफ फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह के रिलेशनशिप को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। सीमा ने खुलासा किया है कि वह लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं। उन्होंने नए प्यार को लेकर पहली बार कंफर्म किया है। बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ रहा रियलिटी शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ इन दिनों धमाल मचा रहा है। शो में कई जानी-मानी हस्तियां निजी जिंदगी के राज खोल रही हैं।

शो में सीमा के साथ एक्टर संजय कपूर की पत्नी महिप कपूर, चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे, समीर सोनी की पत्नी नीलम कोठारी भी नजर आ रही हैं। इस शो के तीसरे सीजन के पहले एपिसोड में सीमा ने अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात की। सीमा दिल्ली की सोशलाइट कल्यानी के साथ सिंगल लाइफ के अनुभव शेयर करती दिखीं। कल्यानी ने साल 2006 में पति से अलग होने के बाद बेटी के साथ संघर्षों पर चर्चा की, जिसके बाद सीमा ने भी खुद के तलाक के बाद की जिंदगी पर बात की।

इस दौरान महिप ने खुलासा किया कि सीमा मुंबई के लोअर परेल क्षेत्र में शिफ्ट हो गई हैं। वहीं, जब इस बातचीत में सीमा, टाइगर श्रॉफ और उनकी एक पेंटिंग का जिक्र करती हैं तो बॉलीवुड की पत्नियां उनकी टांग खिंचाई भी करने लगती है कि वो टाइगर की बिल्डिंग में किससे चोरी-छिपे मिलती हैं? सीमा ने विक्रम आहुजा नाम के शख्स के साथ डेटिंग शुरू की है।

हालांकि शो में विक्रम का चेहरा नहीं दिखाया गया। इस पर सीमा ने कहा कि जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें हमारी प्रेम कहानी का पता है। सीमा ने साफ किया कि वह अब विक्रम के साथ हैं। उन्होंने सभी करीबी दोस्तों से विक्रम को मिलवाया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार विक्रम वही व्यक्ति हैं जिनके साथ सीमा की सगाई हो गई थी, लेकिन सोहेल के प्यार में पड़कर उन्होंने रिश्ता तोड़ लिया था।

seema sajdeh,fashion designer seema sajdeh,sohail khan,actor sohail khan,sohail seema,vikram,fabulous lives of bollywood wives,mahip kapoor

साल 1998 में हुई थी सोहेल-सीमा की शादी, हैं दो बेटे

उल्लेखनीय है कि सीमा और सोहेल की शादी साल 1998 में हुई थी। साल 2022 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी लगा दी। इससे पहले वे एक साल से एक-दूसरे से अलग ही रह रहे थे। कपल दोनों बेटों योहान और निरवान की मिलकर परवरिश कर रहा है। सीमा की उम्र 44 साल बताई जाती है, जबकि सोहेल 53 साल के हैं।

बता दें कि दिग्गज लेखक सलीम खान के सबसे छोटे बेटे सोहेल ने साल 2002 में ‘मैंने दिल तुझको दिया’ मूवी से लीड एक्टर के रूप में बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वे ‘मैंने प्यार क्यों किया’ सहित कई फिल्मों में दिखे लेकिन उनका करिअर रफ्तार नहीं पकड़ पाया। उनकी पिछली फिल्म साल 2019 में आई ‘दबंग 3’ थी। सोहेल ने प्रोड्यूसर, डायरेक्टर व राइटर के रूप में भी कई फिल्में की हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री