न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दोस्तों के साथ इस गाने पर झूमे रितेश-जेनिलया, Video देखें, ग्लैमरस लुक में नजर आईं मीरा राजपूत

एक्टर रितेश देशमुख और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों ही अक्सर मस्ती करते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Sep 2021 6:28:13

दोस्तों के साथ इस गाने पर झूमे रितेश-जेनिलया, Video देखें, ग्लैमरस लुक में नजर आईं मीरा राजपूत

एक्टर रितेश देशमुख और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों ही अक्सर मस्ती करते देखे जाते हैं। कभी रितेश सोशल साइट्स पर कोई फनी वीडियो डालते हैं तो कभी जेनेलिया, दोनों का यह अंदाज उनके फैंस को खूब भाता है। हाल ही में जेनेलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि कैसे जेनेलिया-रितेश अपने दोस्त शबीर अहलुवालिया और उनकी पत्नी कांची कौल के साथ मस्ती करते हुए डांस कर रहे हैं। दोनों कपल एक झरने के नीचे पानी के साथ मजे कर रहे हैं। बैकग्राउंड में अक्षय कुमार-रवीना टंडन पर फिल्माया गया मोहरा फिल्म का सुपरहिट गाना ‘टिप टिप बरसा पानी' बज रहा है।

इस लुक में देखते ही बन रही है जेनेलिया की खूबसूरती

जेनेलिया डिसूजा प्यारी सी मुस्कान के साथ-साथ फैशन सेंस के कारण हमेशा चर्चा में रहती हैं। वे वेस्टर्न से लेकर ट्रे़डिशनल हर लुक में कहर ढाती हैं। फिल्मों से दूरी बनाने के बावजूद जेनेलिया की फैन फॉलोइंग की लिस्ट लंबी-चौड़ी है। जेनेलिया का लेटेस्ट फोटोशूट भी काफी वायरल हो रहा है। इसमें वे लाल शिफॉन और सिल्क मिक्स साड़ी में बेहद सुंदर लग रही हैं। जेनेलिया ने लाल गोल्डन जरी वर्क वाली एंबॉइड्री साड़ी पहनी है, जिसमें मिरर वर्क भी किया गया है।

जेनेलिया ने इस लुक को पूरा करने के लिए वी नेकलाइन का हाफ स्लीव्स का ब्लाउज पहना है। जेनेलिया ने सिंपल मिनिमल मेकअप, शिमरी आई-शैडो, मैट लिपस्टिक के साथ छोटी लाल बिंदी लगाई है। साथ ही उन्होंने हेयरस्टाइल में स्लीक बन बनाते हुए सफेद फूलों का गजरा लगाया। ज्वैलरी में हैवी झुमके और हाथों में कड़े के साथ ग्रीन चूड़ियां जेनेलिया की शोभा बढ़ा रही हैं।

लोकप्रियता के मामले में किसी स्टार से कम नहीं हैं मीरा

एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन लोकप्रियता के मामले में वे किसी स्टार से कम नहीं हैं। मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ग्लैमरस फोटो शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने ऑफिशियल प्रोफाइल पर एक फोटो शेयर की है जो कहर बरपा रही है। मीरा ने ब्ल्यू हाई स्लिट गाउन पहना हुआ है। इसके साथ ही बालों को आधा बंधा और आधा खुला रखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि अपने ग्लैम को चट्टानों तक ले जाऊंगी। इस बीच, 26 अगस्त को मीरा की बेटी मिशा ने 5वां जन्मदिन मनाया था। इसकी फोटो मंगलवार को वायरल हो गई। दरअसल इन फोटो में से एक में क्यूट मिशा अपने दादा पंकज कपूर के साथ पतंग उड़ाती दिख रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर