आमिर खान के भाई फैजल खान की डायरेक्टर के रूप में डेब्यू फिल्म ‘फैक्ट्री’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म की कहानी प्यार में जुनून, ट्विस्ट और थ्रिल पर बेस्ड है, जिसमें फैजल लीड रोल में दिख रहे हैं। यह 3 सितम्बर को रिलीज होगी। फैजल इससे पहले ‘मेला’, ‘चिनार दास्तान’, ‘जो जीता वही सिकन्दर’ में काम कर चुके हैं।
मेला में आमिर और ट्विंकल खन्ना भी थे। फिल्म फ्लॉप होने से फैजल का बतौर एक्टर करियर खत्म हो गया था। फैक्ट्री मूवी में एक्ट्रेस रोआली रयान हैं। इस फिल्म को लेकर शुरुआत में ही मिड डे से हुई बातचीत में फैजल ने बताया था कि उनके इस फैसले के बारे में न तो आमिर को पता है और न ही उनकी मां को। फिल्म में एक और डायरेक्टर शरीक मिन्हाज शामिल होने वाले थे, लेकिन डेट इशू की वजह से ऐसा हो नहीं पाया।














