न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिजाओं में हमेशा गूंजते रहेंगे दिलीप कुमार के सदाबहार नगमे, ये हैं टॉप-10 गाने जिनके हम आज भी दीवाने

एक्टिंग के बेताज बादशाह दिलीप कुमार के निधन के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के एक युग का अंत हो गया। दिलीप कुमार के करियर की बात करें ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Jul 2021 12:22:05

फिजाओं में हमेशा गूंजते रहेंगे दिलीप कुमार के सदाबहार नगमे, ये हैं टॉप-10 गाने जिनके हम आज भी दीवाने

एक्टिंग के बेताज बादशाह दिलीप कुमार के निधन के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के एक युग का अंत हो गया। दिलीप कुमार के करियर की बात करें तो उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं। उनकी फिल्मों का संगीत भी कर्णप्रिय होता था। उनके गाने सदाबहार गानों की श्रेणी में आते हैं, जो आज भी युवाओं की जुबां पर चढ़े हुए हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिलीप कुमार के टॉप 10 गानों के बारे में :-

1. उड़े जब-जब जुल्फें तेरी... (नया दौर)

नया दौर फिल्म का ये गाना दिलीप कुमार और वैजयंती माला पर फिल्माया गया था। इसमें मोहम्मद रफी और आशा भोंसले की आवाज थी, जबकि संगीत ओपी नैय्यर का था।

2. साला मैं तो साहब बन गया... (सगीना)

1974 में आई सगीना फिल्म का गाना 'साला मैं तो साहब बन गया...' भी खूब हिट रहा। इसमें दिलीप कुमार हास्य रस में सराबोर एक्टिंग करते दिखे। इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था।

3. सुहाना सफर और ये मौसम हंसी... (मधुमती)

वर्ष 1958 में आई फिल्म मधुमती का ये गाना आज भी लोगों को लुभाता है। इसमें गायक मुकेश, दिलीप कुमार की आवाज बने।

4. ये देश है वीर जवानों का... (नया दौर)

साल 1957 में आई फिल्म 'नया दौर' के सभी गाने सुपरहिट थे। 'ये देश है वीर जवानों का...' गाने को मोहम्मद रफी और बलबीर ने गाया था। इस गाने के बोल साहिर लुधियानवी ने लिखे थे। मस्ती से भरा यह गीत हर शादी में बजता है।

5. मधुबन में राधिका... (कोहिनूर)

वर्ष 1960 में आई फिल्म कोहिनूर के इस क्लासिकल गाने को मोहम्मद रफी और उस्ताद आमिर ने गाया था। दिलीप कुमार गाने में एक दरबारी नृत्य करते हुए दिखे थे।

6. अपनी आजादी को हम हरगिज़…(लीडर)

देशभक्ति से भरा गाना अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं 1964 में रिलीज हुई फिल्म लीडर का गाना है। इसमे दिलीप कुमार नेता बने नजर आ रहे हैं।

7. सारे शहर में... (बैराग)

इस गाने में दिलीप कुमार और लीना चंदावरकर रोमांस करते नजर आए थे। संगीत कल्याणजी और आनंदजी की मशहूर जोड़ी का था।

8. हाथों की चंद लकीरों का…(विधाता)

वर्ष 1982 में रिलीज हुई विधाता फिल्म का ये गाना भी खूब हिट रहा। इस गाने में दिलीप कुमार और शम्मी कपूर हैं। इस गाने को अनवर और सुरेश वाडेकर ने आवाज दी थी। संगीत कल्याणजी-आनंदजी का था।

9. दिल दिया है जान भी देंगे... (कर्मा)

वर्ष 1986 में आई फिल्म कर्मा का ये गाना टॉप देशभक्ति गीतों में शुमार किया जाता है। हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके ये गीत पूरे देश में गूंजता है। ये गाना मोहम्मद अजीज और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था।

10. इमली का बूटा... (सौदागर)

साल 1991 में आई फिल्म सौदागर में दिलीप कुमार और राज कुमार की दिग्गज जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। 'इमली का बूटा बेरी का पेड...' इन्हीं दोनों पर फिल्माया गया था। मोहम्मद अजीज-सुदेश भोंसले ने आवाज दी और संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर