न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें - ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ के ट्रेलर रिलीज, दोनों फिल्मों की हो रही वाहवाही

इस साल 'जरा हटके जरा बचके' जैसी बॉक्स ऑफिस हिट देने के बाद एक्टर विक्की कौशल अब अपनी अगली फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Sep 2023 7:05:33

देखें - ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ के ट्रेलर रिलीज, दोनों फिल्मों की हो रही वाहवाही

इस साल 'जरा हटके जरा बचके' जैसी बॉक्स ऑफिस हिट देने के बाद एक्टर विक्की कौशल अब अपनी अगली फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ के साथ तैयार हैं। आज मंगलवार (12 सितंबर) को यशराज फिल्म्स (YRF) बैनर की इस मूवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें विक्की का जबरदस्त अंदाज दिख रहा है। वे फिल्म में ‘भजन कुमार’ उर्फ ‘वेद व्यास त्रिपाठी’ का किरदार निभा रहे हैं, जिसमें वो खूब जमे हैं।

कहानी है बलरामपुर शहर की, जहां ‘भजन कुमार’ रहते हैं और वो अपने शहर के फेवरेट हैं। ‘भजन कुमार’ बलरामपुर के पुश्तैनी पंडित के घर से ताल्लुक रखते हैं। वो पूजा पाठ कराते हैं। वहीं इसके अलावा ‘भजन कुमार’ भजन करने के लिए भी फेमस हैं। वो एक युवा हैं और नौजवान लड़कों की तरह मौज मस्ती भी करते हैं लेकिन उन्हें दिक्कत तब होती है जब कोई इस उम्र में उनसे आशीर्वाद मांगता है।

‘भजन कुमार’ और उसके परिवार की जिंदगी में तब ट्विस्ट आता है जब पता चलता है कि असल में ‘भजन कुमार’ एक मुस्लिम है। विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित फिल्म में मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन, सृष्टि दीक्षित, भुवन अरोड़ा, आशुतोष उज्जवल, भारती पेरवानी जैसे कलाकार भी हैं। इस पारिवारिक मनोरंजन फिल्म में विक्की के साथ मानुषी छिल्लर की जोड़ी है। फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

the great indian family,the vaccine war,vicky kaushal,yashraj films,vivek agnihotri,nana patekar,pallavi joshi,bhajan kumar

‘द वैक्सीन वॉर’ में कोरोना के खिलाफ दिखाई गई है वैज्ञानिकों की जंग

‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी तहलका मचा देने वाली फिल्म के बाद डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री एक और फिल्म के साथ दस्तक दे रहे हैं। मच अवेटेड फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का ट्रेलर आज मंगलवार (12 सितंबर) को रिलीज कर दिया गया। यह आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। यूजर्स इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्रेलर बहुत मार्मिक है, जिसमें वैज्ञानिकों की जद्दोजहद को दिखाया गया है।

देश में कोरोना फैल चुका है और हजारों लोगों की जान जा रही है लेकिन कोरोना लाइलाज है। इस महामारी से लड़ने के लिए वैज्ञानिक वैक्सीन बनाने का फैसला लेते हैं लेकिन इस मिशन में राजनीति से लेकर मीडिया तक कई तरह की बाधाओं को दिखाया गया है। सभी बाधाओं को पार करते हुए वैज्ञानिक देश की पहली वैक्सीन बनाने में सफल हो जाते हैं।

नाना पाटेकर वैक्सीन बनाने के लिए पूरी टीम का हौसला बढ़ाते हैं और वैक्सीन को एक युद्ध बताते हैं। बता दें कि ये फिल्म देश की पहली बायो साइंस फिल्म है, जो कोरोना और वैक्सीन के बीच के महायुद्ध को दिखाती है। फिल्म में उन वैज्ञानिकों की कहानी को दिखाया गया है जिन्होंने जान की बाजी पर खेलकर कोरोना वैक्सीन बनाई। आपको बता दें कि फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार