न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RRR फिल्म का मेकिंग वीडियो देख आ जाएगा मजा, 3 करोड़ में शूट होगा आलिया-रामचरण का एक गाना!

सुपर डुपर हिट बाहुबली मूवी बनाने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत की सबसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 Jul 2021 5:07:07

RRR फिल्म का मेकिंग वीडियो देख आ जाएगा मजा, 3 करोड़ में शूट होगा आलिया-रामचरण का एक गाना!

सुपर डुपर हिट बाहुबली मूवी बनाने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत की सबसे बड़ी और मच अवेटेड फिल्मों में से एक आरआरआर ने आखिरकार गुरुवार को प्रशंसकों के लिए बतौर मेगा ट्रीट अपना मेकिंग वीडियो लॉन्च कर दिया। इसके साथ दर्शकों को इस भव्य फिल्म की पहली झलक देखने को मिल रही है। राजामौली, पेन मूवीज और उनकी आरआरआर टीम ने सोशल मीडिया पर वीडियो को कैप्शन देते हुए शेयर किया, The effort behind creating the ultimate theatrical experience is here! वीडियो में सर्वश्रेष्ठ कहानीकार राजामौली का सेट पर एक भव्य प्रसंग का पता चलता है, जिसमंन स्वतंत्रता पूर्व युग के लिए एकदम परफेक्ट सेटिंग है।


स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी से प्रेरित है फिल्म

इस फिल्म में एक साथ आने वाले विभिन्न इंडस्ट्रीज के सभी बड़े सितारों के लुक की एक झलक देखने को मिलेगी। स्वतंत्रता पूर्व भारत में स्थापित यह फिल्म प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामराजू के युवा जीवन पर एक काल्पनिक कहानी है। इसमें रामचरण, एनटीआर जूनियर के साथ अजय देवगन और आलिया भट्ट नजर आएंगी। पेन स्टूडियोज ने पूरे उत्तर भारत में नाट्य वितरण अधिकार प्राप्त किए हैं। फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ सहित कई अन्य भाषाओं में रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट 13 अक्टूबर 2021 रखी गई है।

शूटिंग के लिए इसी माह हैदराबाद पहुंचेंगी आलिया

जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। अब सिर्फ दो गाने फिल्माए जाने बाकी हैं। इसमें से एक गाना आलिया और रामचरण तेजा के ऊपर फिल्माया जाना है। खबर है कि गाने पर मेकर्स बड़ी रकम खर्च करने वाले हैं। इस पर करीब 3 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। गाने की शूटिंग के लिए आलिया जुलाई में ही हैदराबाद पहुंचेंगी। शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में होगी। इस फिल्म से अजय और आलिया तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म के डिजिटल, सैटेलाइट और इलेक्ट्रॉनिक राइट्स की मेगा डील 475 करोड़ रुपए में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका