न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राम कपूर की फिटनेस देख फैंस हैरान, सबा ने शेयर की सैफ-शर्मिला की फोटो, ‘छोरी’ का मोशन पोस्टर रिलीज

एक्टर राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के फेमस कपल्स की लिस्ट में शुमार हैं। अब गौतमी ने अपने इंस्टाग्राम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Sep 2021 1:07:27

राम कपूर की फिटनेस देख फैंस हैरान, सबा ने शेयर की सैफ-शर्मिला की फोटो, ‘छोरी’ का मोशन पोस्टर रिलीज

एक्टर राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के फेमस कपल्स की लिस्ट में शुमार हैं। अब गौतमी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें राम की जबरदस्त फिटनेस है। तबके और अबके राम में जमीन-आसमान का अंतर नजर आ रहा है। गौतमी ने जो फोटो पोस्ट की है, वह उनके हनीमून की है। इस अनसीन फोटो में आप राम को पहचान ही नहीं पाएंगे।

गौतमी ब्लैक बिकिनी टॉप और रेड शॉर्ट्स में समंदर किनारे पोज देती दिख रही हैं। गौतमी के हाथों में मेहंदी लगी है और उन्होंने चूड़ा पहना है। राम शर्टलेस हैं और ब्राउन शॉर्ट्स पहना है। गौतमी ने कैप्शन में लिखा कि वह साल था…2003…’. राम और गौतमी ने ‘घर एक मंदिर’ सीरियल में साथ काम किया था और इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। लंबे समय तक डेट करने के बाद वे 2003 में शादी के बंधन में बंध गए।

ram kapoor,gautami kapoor,saif ali khan,sharmila taigore,saba ali khan,chorri movie,nusrat bharucha,bollywood news in hindi

सैफ के बचपन की तुलना तैमूर से

एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने भले ही बॉलीवुड में एंट्री नहीं की, लेकिन वे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वे परिवार से जुड़ी फोटो शेयर करती रहती हैं। सबा ने अब इंस्टाग्राम पर सैफ के बचपन की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जो फैंस को तैमूर की याद दिला रहा है। सैफ अपनी मां और एक्ट्रेस शर्मिला टेगौर की गोद में बैठे हुए हैं।

सैफ के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान दिखाई दे रही है। यह एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। सबा ने कैप्शन लिखा कि मां और बेटा, एक साथ फ्रेम में..हमेशा के लिए। उन्होंने हार्ट की इमोजी भी शेयर की। यूजर्स तैमूर को सैफ की कॉपी बता रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि तैमूर सैफ की कॉपी हैं तो दूसरे फैन ने लिखा सैफ बिल्कुल टिम की तरह दिख रहे हैं।

‘छोरी’ में नुसरत भरूचा है मुख्य भूमिका में

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो जल्द ही दर्शकों के लिए हॉरर फिल्म का तोहफा लेकर आने वाला है। इस हॉरर फिल्म का नाम छोरी है। मंगलवार को अमेजन प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया है। 'छोरी' में नुसरत भरूचा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मोशन पोस्टर में एक चुड़ैल को दिखाया गया है, जिसने लाल दुपट्टे से सिर और आधा चेहरा ढका हुआ है। उसका आधा चेहरा काफी डरावना दिखाया गया है।

बैकग्राउंड में एक बच्ची की आवाज सुनाई दे रही है जो लोरी गा रही है। 'छोरी' का यह पोस्टर हॉरर फिल्मों के शौकीन दर्शकों को काफी पसंद आ सकता है। फिल्म नवंबर में रिलीज होगी। 'छोरी' मराठी फिल्म 'लपाछापी' का हिंदी रीमेक है। इसमें नुसरत भरूचा के साथ मीता वशिष्ठ, राजेश जायस, सौरभ गोयल और यानिया भारद्वाज मुख्य भूमिका में होंगे। निर्देशन विशाल फुरिया कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर