न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां देखें रजनीकांत की मूवी ‘जेलर’ और राजकुमार राव की वेबसीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' का जबरदस्त ट्रेलर

साउथ फिल्मों के थलाइवा यानी सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जेलर' का दमदार ट्रेलर आज बुधवार (2 अगस्त) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Aug 2023 7:53:32

यहां देखें रजनीकांत की मूवी ‘जेलर’ और राजकुमार राव की वेबसीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' का जबरदस्त ट्रेलर

साउथ फिल्मों के थलाइवा यानी सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जेलर' का दमदार ट्रेलर आज बुधवार (2 अगस्त) को रिलीज हुआ। नेल्सन दिलीप कुमार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म शुरू से चर्चा में बनी हुई है। 'जेलर' के ट्रेलर में रजनीकांत एक्शन मोड में हैं। ट्रेलर के कवर पेज पर रजनीकांत एक आम नागरिक की तरह पैंट और व्हाइट शर्ट पहने दिख रहे हैं। यहां उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है और इंटेंस लुक में दिखाई दे रहे हैं।

2 मिनट 15 सैकंड के ट्रेलर की शुरुआत में कुछ लोग पुलिस के ट्रक पर हमला कर देते हैं, जिसमें कई जवान शहीद हो गए। इस मामले पर CBI की बैठक दिखाई गई। दूसरी ओर, रजनीकांत एक फैमिली मैन के रूप में दिख रहे हैं। यहां डॉक्टर उनकी एक अलग तरह की बीमारी के बारे में बता रहा है। रजनीकांत अगले ही पल दुश्मनों की हड्डियां तोड़ना शुरू कर देते हैं। जैकी श्रॉफ काफी खौफनाक अंदाज में दिखे। 'जेलर' में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णनन, योगी बाबू और विनायक जैसे मशहूर साउथ कलाकार भी हैं। फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

rajinikanth,movie jailer,rajkumar rao,web series guns and gulaabs,jailer,guns and gulaabs,satish kaushik

'गन्स एंड गुलाब्स' है 90 के दशक पर आधारित, दिवंगत सतीश कौशिक भी दिखेंगे

एक्टर राजकुमार राव, दुलकर सलमान, गुलशन देवैया और आदर्श गौरव की मच अवेटेड वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया। नेटफ्लिक्स इंडिया ने ट्विटर पर 'गन्स एंड गुलाब्स' का ट्रेलर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'अपनी पिस्तौल तैयार रखें क्योंकि इससे ज्यादा रोमांस, कॉमेडी और एक्शन कहीं नहीं मिलेगा।'

नेटफ्लिक्स ने जब से इस सीरीज का ऐलान किया था तब से ही यह सुर्खियों में थी। इसके ट्रेलर में राजकुमार का किरदार खूब ध्यान खींच रहा है। राजकुमार नए अवतार में हैं। राज और डीके द्वारा निर्देशित यह कॉमेडी थ्रिलर 90 के दशक पर आधारित है। राजकुमार ने घने बाल और जैकेट के साथ सहजता से किरदार की हरकतों को अपनाया है।

इस सीरीज में दिवंगत फिल्म निर्देशक व एक्टर सतीश कौशिक भी नजर आएंगे। इसकी कहानी सुमन कुमार ने लिखी है। इस सीरीज की कहानी एक काल्पनिक शहर गुलाबगंज की है। इस शहर में ड्रग डील से लेकर एक्शन, मर्डर, पॉलिटिक्स और कुछ न कुछ बवाल होता ही रहता है। यह सीरीज 18 अगस्त को रिलीज हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका