न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्पेन में उदास दिखीं प्रियंका चोपड़ा! परिणीति ने नेपाल में खेला फुटबॉल, दुर्गा पूजा करती दिखीं काजोल-रानी

पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की धमक बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक दिखती है। प्रियंका ने अपनी खूबसूरती के साथ एक्टिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Oct 2021 7:20:55

स्पेन में उदास दिखीं प्रियंका चोपड़ा! परिणीति ने नेपाल में खेला फुटबॉल, दुर्गा पूजा करती दिखीं काजोल-रानी

पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की धमक बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक दिखती है। प्रियंका ने अपनी खूबसूरती के साथ एक्टिंग से करोड़ों फैंस का दिल जीता है। प्रियंका कभी अपने फैशन सेंस तो कभी सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट की वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं। वे आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से अपडेट करती रहती हैं। प्रियंका इन दिनों स्पेन में किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में शूटिंग कर रही हैं।

प्रियंका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पेज पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वे स्पेन की सुनसान सड़कों पर हाथों में बोतल लिए घूमती नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर उदासी दिख रही है। प्रियंका ने कोर्ड टी शर्ट के साथ व्हाइट ब्लू शेडेड शॉर्ट पहना है। उनके बाल खुले हुए हैं और हाथों में खाली बोतल लिए किसी एक चीज को देख रही हैं। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'अगर आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं…आप पीछे गिर जाते हैं।' प्रियंका की ये फोटो वायरल हो रही है। प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में नजर आने वाली हैं।

नेपाल में ऊंचाई फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं परिणीति

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म 'ऊंचाई' की शूटिंग के लिए नेपाल में मौजूद हैं। परिणीति ने हाल ही फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या के साथ पिक्चर शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। अब परिणीति का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे कुछ लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलती हुई नजर आ रही हैं। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो नेपाल की खूबसूरत वादियों का है जहां पर शूटिंग चल रही है।

परिणीति ने कैप्शन में लिखा, ‘समुद्रतल से 11000 फीट की ऊपर सड़क के बीचों-बीच छोटी लड़कियों के साथ फुटबॉल खेला। मेरे लिए जिंदगी दिल को ऐसे छू लेने वाले पलों का एक कलेक्शन मात्र है।’ पिछले दिनों परिणीति ने कुछ फोटो भी शेयर की थी, जिनमें माउंट एवरेस्ट का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा था। परिणीति ने लिखा-‘सुप्रभात, मिस्टर एवरेस्ट। आपने आज मुझे नम्रता का पाठ पढ़ाया।’ ऊंचाई में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर व डैनी डेंजोगप्पा भी हैं।

priyanka chopra,parineeti chopra,kajol,rani mukerjee,spain,nepal,durga puja,bollywood news in hindi

काजोल हर साल फैमिली संग सेलिब्रेट करती हैं नवरात्र का पर्व

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस काजोल हर बार की तरह इस साल भी अपनी फैमिली संग दुर्गा पूजा के पर्व को सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनकी कजिन सिस्टर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को भी उनके साथ स्पॉट किया गया। दोनों ही दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आईं। काजोल ने नीली शिफॉन की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने चोकर जूलरी और न्यूड मेकअप कैरी किया था। ईयररिंग्स के साथ उनका लुक कम्प्लीट नजर आ रहा था। रानी गोल्डन बॉर्डर वाली मस्टर्ड सिल्क साड़ी में बालों को बन में बांधे नजर आईं। बड़ी-सी लाल बिंदी और गले में सफेद मोतियों से बना रानी हार उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा था। पैपराजी को दोनों ने ही दुर्गा पूजा के दौरान पोज दिए। इससे पहले काजोल बेटे युग, बहन तनीषा मुखर्जी और मां तनुजा के साथ स्पॉट हुई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर