न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Photos : खुशी कपूर के साथ नव्या की खास बोंडिंग, शनाया कपूर ने शेयर की सेल्फी, मालदीव में रिया-करण

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा को सोशल मीडिया काफी पसंद है। नव्या ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की है। इनमें से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Sep 2021 8:09:27

Photos : खुशी कपूर के साथ नव्या की खास बोंडिंग, शनाया कपूर ने शेयर की सेल्फी, मालदीव में रिया-करण

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा को सोशल मीडिया काफी पसंद है। नव्या ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की है। इनमें से एक में उनके साथ बोनी कपूर व दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी नजर आ रही हैं। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि दोनों एक-दूसरे संग काफी प्यारा बॉन्ड शेयर करती हैं। इस पोस्ट पर नव्या की मां श्वेता बच्चन ने कमेंट करते हुए लिखा- 'मुझे पसंद हैं।'

इसी के साथ अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महिप कपूर ने भी कमेंट कर 'beauty' लिखा है। नव्या बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। उनके फिल्मों में डेब्यू को लेकर कई बार अटकलें भी तेज हुई हैं, लेकिन अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ पाई है। नव्या का नाम कई बार जावेद जाफरी के बेटे मीजान के साथ जुड़ा है। मीजान भी बतौर एक्टर बॉलीवुड में करियर शुरू कर चुके हैं। दूसरी ओर, फैंस को उम्मीद है कि खुशी भी बहन जाह्नवी की तरह रूपहले पर्दे पर एक्टिंग का जादू चलाएंगी।

navya naveli nanda,khushi kapoor,shanaya kapoor,rhea kapoor,karan boolani,sanjay kapoor,shweta bachchan,bollywood news in hindi

दोस्त और पपी के साथ नजर आ रही हैं शनाया

एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। शनाया के इंस्टाग्राम पर 915k फॉलोअर्स हैं। शनाया अक्सर अपनी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में शनाया की एक मिरर सेल्फी वायरल हो रही है जिसमें वे अपनी दोस्त और एक क्यूट से पपी के साथ नजर आ रही हैं। शनाया ने एक हाथ से पपी पकड़ रखा है और दूसरे हाथ से सेल्फी ले रही हैं।

शनाया ने व्हाइट क्रॉप टॉप और हाई वेस्टेड ब्ल्यू डेनिम कैरी की है। शनाया ने बालों को खुला छोड़ा है और मिनिमल मेकअप किया है। शनाया ने लिखा, 'Friday night kisses from my boy.' इससे पहले शनाया ने एक फोटो शेयर की थी जिस पर अनन्या पांडे और नव्या ने कमेंट किया था। शनाया धर्मा प्रोडक्शन के प्रोजेक्ट से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रही हैं।

navya naveli nanda,khushi kapoor,shanaya kapoor,rhea kapoor,karan boolani,sanjay kapoor,shweta bachchan,bollywood news in hindi

मालदीव की खूबसूरती में खोए हैं रिया-करण

अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने पिछले दिनों बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग शादी कर ली। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए। अब कपल हनीमून ट्रिप पर मालदीव में है। रिया ने कुछ लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं जिसमें वे करण के साथ एंजॉय कर रही हैं। रिया बोल्ड आउटफिट में हैं। वे इस दौरान रेड और ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं और समंदर किनारे खूबसूरत नजारों का आनंद ले रही हैं।

कपल ने सनग्लासेज लगाए हुए हैं। करण ने रिया संग कुछ फोटो शेयर कीं। कपल की फोटो पर सोनम कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'मिस यू बोथ.' बता दें कि करण और रिया काफी समय तक रिलेशनशिप में थे और उन्होंने 14 अगस्त को शादी कर ली। रिया की शादी में परिवार के करीबी और खास लोग ही शामिल हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर