न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Photos : जाह्नवी ने गिराईं बिजलियां, दिशा की सादगी पर फिदा हुईं आयशा श्रॉफ, रणवीर से हुई नेहा की तुलना

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी व फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने तीन साल पहले धड़क फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Sep 2021 4:58:12

Photos : जाह्नवी ने गिराईं बिजलियां, दिशा की सादगी पर फिदा हुईं आयशा श्रॉफ, रणवीर से हुई नेहा की तुलना

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी व फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने तीन साल पहले धड़क फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जाह्नवी आए दिन लेटेस्ट फोटो और वीडियो पोस्ट करती हैं। जाह्नवी का लेटेस्ट फोटोशूट खूब वायरल हो रहा है। जाह्नवी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन्हें शेयर किया है। इनमें जाह्नवी ने क्रीम कलर की बेहद सीजलिंग वनपीस ड्रेस पहनी है। इसका नेक काफी डीप है।

उनके बाल खुले हैं। जाह्नवी ने बहुत प्यारी सी डायमंड ईयरिंग पहनी है जो उनके लुक में चार चांद लगा रही है। जाह्नवी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे जल्द ही 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। उनके पास करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' भी है। जाह्नवी की पिछली फिल्म राजकुमार राव के साथ आई 'रूही' थी, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था।

बिकनी बेब दिशा ने शादी समारोह में पहना हरा सलवार कमीज

आमतौर पर हॉट फोटो से इंटरनेट पर धूम मचाने वाली एक्ट्रेस दिशा पटानी एक अलग अंदाज में दिखीं। बिकनी बेब दिशा ने रिवीलिंग कपड़े नहीं बल्कि हरा सलवार कमीज पहना। ये तस्वीरें दिशा ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। इनमें दिशा काफी खूबसूरत लग रही हैं। दरअसल दिशा एक दोस्त की शादी में शामिल होने गई थीं और समारोह से तस्वीरें पोस्ट कीं।

यह अनारकली सूट अबू संदीप ने डिजाइन किया है। एक सुंदर नेट का दुपट्टा भी है और पूरे ड्रेस में बारीक कढ़ाई है। दिशा ने लुक को बेहद सिंपल रखा। कानों में ईयर रिंग के साथ नो मेकअप लुक और खुले बालों में वे किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। दिशा ने इस पोस्ट को एक फूल इमोजी के साथ कैप्शन दिया। दिशा के बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए कहा,'बहुत सुंदर!'


नेहा के अतरंगी अवतार से हैरान हुए फैंस

मौजूदा दौर में लोकप्रियता के शिखर पर बैठीं सिंगर नेहा कक्कड़ स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर तारीफें पाती रहती हैं। नेहा को चाहने वालों की कमी नहीं है और सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या को देखकर इस बात का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। हाल ही में यो यो हनी सिंह व टोनी कक्कड़ के साथ रिलीज हुआ उनका गाना 'कांटा लगा' काफी हिट हुआ। इस गाने के बाद अब नेहा लेटेस्ट लुक से लोगों का ध्यान खींच रही हैं। नेहा का ये अतरंगी अवतार लोगों को हैरान कर रहा है।

उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गई हैं। नेहा पिंक क्रॉप टॉप और ग्रीन शॉर्ट में हैं। साथ ही उन्होंने बालों में ग्रे कलर किया हुआ है। सिर पर एक स्कार्फ बांधा हुआ है। वे किसी हिप्पी की तरह लग रही हैं। नेहा ने इंस्टाग्राम वॉल पर ये फोटो शेयर की हैं। इन्हें देखकर लोग नेहा की तुलना रणवीर सिंह और कार्डी बी से कर रहे हैं। एक ने लिखा कि अभी-अभी रणवीर सिंह से मिलकर आई हो क्या? तो दूसरे ने लिखा कि देसी वंडर वूमन।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका