न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Photos : ड्रग के खिलाफ मुहिम में जुटे थे ये स्टार्स, जायरा 2 साल बाद दिखीं, ये है श्रुति का खास टैटू

पिछले साल 14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। इसके बाद मामले से जुड़े ‘ड्रग्स एंगल’ में कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Oct 2021 7:26:57

Photos : ड्रग के खिलाफ मुहिम में जुटे थे ये स्टार्स, जायरा 2 साल बाद दिखीं, ये है श्रुति का खास टैटू

पिछले साल 14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। इसके बाद मामले से जुड़े ‘ड्रग्स एंगल’ में कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आए थे। अब एक बार फिर ड्रग्स को लेकर एनसीबी ने शिकंजा कसा है। उसने मुंबई में क्रूज पर चल रही एक कथित रेव पार्टी पर छापा मारा और एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अब मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई की रिएक्शन सामने आई है। उन्होंने 1990 की एक फोटो शेयर की है, जब बॉलीवुड ने ड्रग्स के खिलाफ एक मुहिम चलाई थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर ये पोस्ट किया है जिसमें कई बड़ी हस्तियां बैनर पकड़े नजर आ रही हैं।

इस पोस्टर में लिखा है- ‘हमें जिंदगी प्यारी है और ड्रग्स से नफरत है।’ इसके साथ ही घई ने कैप्शन में लिखा- “#SayNoToDrugs, 1990 में हमारे मीडिया ने सुभाष घई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गुलशन ग्रोवर, जितेंद्र, विनोद खन्ना, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, मिथुन दा, जैकी श्रॉफ, डिंपल कपाड़िया, शबाना आजमी, टीना खन्ना, पद्मिनी कोल्हापुरी और कई वीआईपी लोगों को एक स्वर में ड्रग्स के खिलाफ विरोध करते हुए देखा था। हम सब अभी भी 'ड्रग्स-द इविल' का विरोध करते हैं। भगवान हमारे बच्चों को इस बड़ी बुराई से बचाए।”

दंगल गर्ल जायरा ने 2019 में बॉलीवुड से ले लिया था संन्यास

जायरा वसीम ने 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' जैसी फिल्मों में काम कर सुर्खियां बटोरी थीं। जायरा ने साल 2019 में बॉलीवुड से संन्यास ले लिया था। जायरा हालांकि सोशल मीडिया पर तो एक्टिव हैं, लेकिन वे ज्यादातर इंस्पीरेशनल नोट्स ही पोस्ट किया करती हैं। अब 2 साल के लंबे अंतराल के बाद जायरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें जायरा काला बुर्का पहने हुए हैं। उन्होंने ब्लैक हैंड बैग भी कैरी किया हुआ है।

जायरा नदी पर बने लोहे के ब्रिज पर खड़ी नजर आ रही हैं। हालांकि जायरा का चेहरा नहीं दिख रहा है। जायरा ने लिखा,- ‘द वार्म अक्टूबर सन।’ आपको बता दें कि जायरा ने बॉलीवुड छोड़ने के बाद एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने फैन पेज से उनकी सारी तस्वीरें डिलीट करने की अपील की थी। उन्होंने खुद के सभी सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी फोटो रिमूव कर दी थी।

श्रुति ने पीठ पर गुदवाया खुद के नाम का टैटू

साउथ और बॉलीवुड की एक्ट्रेस श्रुति हासन भी टैटू लवर बन गई हैं। श्रुति ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे अपना नया टैटू फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। बैकलेस फोटो में उन्होंने पीठ पर गुदवाए टैटू को रिवील किया है। यह टैटू तमिल भाषा में लिखा गया उनका नाम है। श्रुति ने फोटो के कैप्शन में लिखा- मेरा नाम बोलिए, जोर से बोलिए। इससे पहले श्रुति का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ नजर आ रही हैं। दोनों एक्सरसाइज कर रहे हैं। इसमें दोनों थोड़ा हंसी-मजाक भी करते है।

इसी दौरान शांतनु अचानक ही घुटनों पर झुकी श्रुति की कमर पर बैठकर हॉर्स राइडिंग करने लगते हैं। श्रुति ने लिखा कि हम वर्कआउट को सीरियसली लेते हैं। कई लोगों को हॉर्स राइडिंग पसंद नहीं आई और इसे अश्लीत बताया। श्रुति और शांतनु पिछले कई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों साथ रह रहे हैं। श्रुति जल्द ही प्रभास के साथ फिल्म 'सलार' में नजर आएंगी। श्रुति ने साल 2009 में फिल्म 'लक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर