न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Photos : आलिया ने किया जबरदस्त योगासन, इस साड़ी में खिल उठीं शिल्पा, न्यूयॉर्क में सुहाना खान

बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट एक्टिंग के साथ अपनी फिटनेस पर भी जोर देती हैं। अच्छी सेहत के लिए आलिया जिम में वर्कआउट करने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Sep 2021 6:25:21

Photos : आलिया ने किया जबरदस्त योगासन, इस साड़ी में खिल उठीं शिल्पा, न्यूयॉर्क में सुहाना खान

बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट एक्टिंग के साथ अपनी फिटनेस पर भी जोर देती हैं। अच्छी सेहत के लिए आलिया जिम में वर्कआउट करने के साथ योगासन पर भी भरोसा करती हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर कठिन योग करते हुए एक फोटो शेयर की है, जो वायरल हो रही है। आलिया ने कैप्शन में लिखा-'पूर्णता पर प्रगति।' इसी के साथ #happymonday भी लिखा है। आलिया की बॉडी बेहद फ्लेक्सिबल दिखाई दे रही है।

उनके इस आसन को देख उनकी मां सोनी राजदान हैरान रह गईं। उनके अलावा बहन शाहीन, सारा अली खान की बुआ सबा पटौदी सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने कमेंट किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया के कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। इनमें रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', RRR, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी', रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र', करण जौहर की फिल्म 'तख्त' और 'डार्लिंग्स' शामिल हैं।

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो, साड़ी की कीमत...

पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में जेल के अंदर होने के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुछ समय के लिए खबरों से नदारद थीं। हालांकि वे अब इस ‘सदमे’ से उबरकर आगे बढ़ चुकी हैं। कम से कम टीवी और सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता से यही अंदाजा लगाया जा सकता है। वे अपने लुक और खूबसूरत स्लिम बॉडी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अब शिल्पा पिंक ऑर्गेंजा साड़ी में फैंस का दिल लूट रही हैं। इससे उनकी सुंदरता और बढ़ गई है।

शिल्पा सुपर डांसर चैप्टर 4 के सेट पर पिंक रफल साड़ी पहनी नजर आईं। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। उन्होंने इस साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया है। साड़ी में कढ़ाई की गई है और कमर पर बेल्ट डिजाइन दिया गया है। शिल्पा ने फेमस डिजाइनर रिद्धिमा भसीन की साड़ी पहनी है। भसीन की वेबसाइट पर येलो कलर में सेम साड़ी है। इसकी कीमत 52,500 रुपए है। इससे पहले शिल्पा इंडो वेस्टर्न साड़ी लुक में कहर ढा चुकी हैं। पिछले कुछ समय में ऑर्गेंजा साड़ी का ट्रेंड काफी पॉपुलर हुआ है।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने यूं मनाया ‘सनडे’

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान किसी न किसी कारण काफी चर्चा में रहती हैं। सुहाना के चाहने वालों की लिस्ट दिनों-दिन लंबी होती जा रही है। सुहाना अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया साइट्स पर खूब एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। इन दिनों सुहाना दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क में एन्जॉय कर रही हैं। सुहाना ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे बेहद सिंपल और खूबसूरत दिख रही हैं। वे कैजुअल लुक में हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'Sunday'.

सुहाना की इन लेटेस्ट तस्वीरों पर फैंस के साथ रिद्धिमा कपूर साहनी, खुशी कपूर और कई सेलेब्रिटी ने लाइक किया। पिछले दिनों सुहाना ने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर की, जिसमें वे चांद को निहारते हुए नजर आईं। वे ब्लैक ड्रेस पहने सोफे पर बैठी थीं। सुहाना न्यूरयॉर्क यूनिवर्सिटी से अपनी फिल्म मेकिंग की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। पढ़ाई खत्म कर लेने के बाद वे बॉलीवुड में डेब्यूक कर सकती हैं। इससे पहले सुहाना शॉर्ट फिल्मत 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लूव' में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका