न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें-सनी देओल की ‘चुप’ का मोशन पोस्टर, ‘सीता’ के गेटअप में भाग्यश्री, नेहा के बेटे की पहली झलक

महान अभिनेता गुरुदत्त की पुण्यतिथि (10 अक्टूबर) पर आज रविवार को डायरेक्टर आर बाल्की की मोस्ट अवेटेड फिल्म चुप-रिवेंज ऑफ द...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Oct 2021 7:29:38

देखें-सनी देओल की ‘चुप’ का मोशन पोस्टर, ‘सीता’ के गेटअप में भाग्यश्री, नेहा के बेटे की पहली झलक

महान अभिनेता गुरुदत्त की पुण्यतिथि (10 अक्टूबर) पर आज रविवार को डायरेक्टर आर बाल्की की मोस्ट अवेटेड फिल्म चुप-रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया। फिल्म में अभिनेता सनी देओल, पूजा भट्ट, साउथ के स्टार दुलकर सलमान, श्रेया धनवंतरि हैं। पोस्टर में गुरुदत्त की तस्वीर दिखती है और उनकी मशहूर फिल्म 'प्यासा' का गाना 'ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है' बैकग्राउंड में सुनाई दे रहा है। दुलकर ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, इस दिन का इंतजार कर रहा था। यह है हमारी महत्वाकांक्षी फिल्म चुप-रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट का फर्स्ट लुक। इस फिल्म के अगले साल 2022 में रिलीज होने की संभावना है। अटकलें लगाई जा रही है कि यह फिल्म गुरुदत्त की बायोपिक या उनकी किसी फिल्म का रीमेक होगी, लेकिन सूत्रों की मानें तो ऐसा कुछ भी नहीं है।

अक्षय कुमार ने पोस्टर को रीट्वीट करते हुए लिखा-इसे देखने के बाद कोई #चुप नहीं रह सकता। मेरे पास बहुत सारे प्रश्न हैं, क्या दिलचस्प पोस्टर है! इसका बेसब्री से इंतजार है, #RBalki.' उल्लेखनीय है कि लेखक, निर्देशक, अभिनेता और निर्माता गुरुदत्त ने 'कागज के फूल', 'प्यासा', 'मिस्टर एंड मिसेज 55', 'जाल', 'साहिब बीवी और गुलाम', 'चौदहवीं का चांद' जैसी कई शानदार फिल्में दी थीं। अचानक 10 अक्टूबर 1964 को मात्र 39 साल की उम्र में उनके निधन की खबर ने सबको हिला कर रख दिया। घर में एक कमरे का दरवाजा तोड़कर उनके शव को निकाला गया।

अयोध्या में रामलीला में सीता की भूमिका निभा रही हैं भाग्यश्री

सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया की एक्ट्रेस भाग्यश्री इन दिनों उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुई राम लीला में सीता का किरदार निभा रही हैं। भाग्यश्री ने देवी सीता के गेट-अप में अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। उन्होंने स्टेज पर राम और रामायण के अन्य किरदारों की झलक भी पेश की।

भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “सिया रामचंद्र की जय! शुक्रवार रात रामलीला के लिए सीता मैया के रूप में अयोध्या में आने का सौभाग्य मिला! इस महान महाकाव्य को लाइव स्ट्रीम करते हुए दुनियाभर में 19 करोड़ लोगों से जुड़ना अविश्वसनीय है। नवरात्रि के शुभ समय के दौरान यहां होना बहुत अच्छा था।”

भाग्यश्री ने ट्रेडिशनल लाल लहंगा और भारी गहने पहने थे। उनके गले में एक पीले फूलों की माला दिखी। आम तौर पर रामलीला स्टेज पर दर्शकों के सामने पेश की जाती है, लेकिन दो साल से कोविड-19 महामारी के कारण शो को ऑनलाइन और दूरदर्शन (शाम 7 से रात 10 बजे तक) पर प्रसारित किया जा रहा है। भाग्यश्री पिछले रिलीज हुई थलाइवी फिल्म में कंगना रनौत की मां के किरदार में दिखी थीं।

नेहा धूपिया ने 3 अक्टूबर को दिया था बच्चे को जन्म

एक्ट्रेस नेहा धूपिया पिछले रविवार यानी 3 अक्टूबर को दूसरी बार मां बनी थीं। नेहा ने एक बेटे को जन्म दिया था। नेहा की एक बेटी मेहर भी है। नेहा के फैंस बच्चे का चेहरा देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। नेहा ने ये डिमांड डिलीवरी के 7 दिन बाद पूरी की और अपने नन्हे-मुन्ने की झलक पहली बार सोशल मीडिया पर शेयर की। नेहा ने पति अभिनेता अंगद बेदी के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक में नेहा बच्चे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रही हैं। बाकी में नेहा और अंगद अस्पताल स्टाफ के साथ दिखाई दे रहे हैं।

इसके साथ ही नेहा ने अस्पताल स्टाफ को शुक्रिया कहते हुए और दूसरी बार मां बनने की खुशी को लेकर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट भी शेयर की है। नेहा ने डॉक्टरों के लिए लिखा- 'हर कदम पर देखभाल की। डिलीवरी से पहले और उसके बाद भी ख्याल रखा। दर्द महसूस ना हो इसके लिए डिलीवरी रूम में चुटकुले सुनाए। आपकी मुस्कान, बुद्धि, हास्य और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपका ज्ञान और स्पर्श मुझे इस सबके माध्यम से आराम देता है।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर