न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें-‘हम दो हमारे दो’ का ट्रेलर, विद्युत की ‘सनक’ और तापसी की ‘रश्मि रॉकेट’ फिल्म के गाने

एक्ट्रेस कृति सेनन और एक्टर राजकुमार राव की फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया। इसमें बिल्कुल हटकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Oct 2021 4:47:31

देखें-‘हम दो हमारे दो’ का ट्रेलर, विद्युत की ‘सनक’ और तापसी की ‘रश्मि रॉकेट’ फिल्म के गाने

एक्ट्रेस कृति सेनन और एक्टर राजकुमार राव की फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया। इसमें बिल्कुल हटकर कॉन्सेप्ट है। ट्रेलर देखने में बहुत ही दिलचस्प और मनोरंजक है। फिल्म में परेश रावल, रत्ना पाठक शाह, अपारशक्ति खुराना और प्राची शाह भी अहम भूमिकाओं में हैं। अपारशक्ति ने ट्रेलर को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “हमारे ट्रेलर के साथ अब होगी ये दिवाली फैमिली वाली। हम दो हमारे दो का ट्रेलर आउट हो चुका है। फिल्म का प्रीमियम 29 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा।”

ट्रेलर में हम देख सकते हैं कि कृति से शादी करने को राजकुमार अपनी क्यूट सी फैमिली बनाने के लिए माता-पिता को गोद लेने की मशक्कत कर रहे हैं। कृति की शर्त रहती है कि वे उसी लड़के से शादी करेगी, जिसकी एक क्यूट सी फैमिली हो। माता-पिता ढूंढने में अपारशक्ति, राजकुमार की मदद करते हैं। फिर एंट्री होती है परेश और रत्ना की। रत्ना, परेश के बचपन का प्यार रहती है। रत्ना हालांकि परेश को बिल्कुल भी पसंद नहीं करतीं, लेकिन राजकुमार के लिए दोनों माता-पिता बनने को तैयार हो जाते हैं। यहां से कहानी एक नया मोड़ लेती है। अभिषेक जैन फिल्म के डायरेक्टर हैं और मैडॉक फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है।

hum do hamare do movie,sanak movie,rashmi rocket movie,taapsee pannu,bollywood news in hindi

‘सनक’ का यह गाना है ‘अग्निसाक्षी’ के इस गाने का नया वर्जन

एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सनक - होप अंडर सीज' के ट्रेलर के बाद अब निर्माताओं ने पहला रोमांटिक गाना 'ओ यारा दिल लगाना' रिलीज कर दिया है। यह विद्युत जामवाल और रुक्मिणी मैत्रा पर फिल्माया गया है। यह फैंस के लिए एक विजुअल ट्रीट होगा। यह जैकी श्रॉफ, मनीषा कोईराला और नाना पाटेकर की फिल्म 'अग्निसाक्षी' (1996) के गाने का नया वर्जन है। इस एक क्लब के कूल बैकड्रॉप पर शूट किया गया है जहां विद्युत-रुक्मिणी एक-दूसरे के लिए प्यार का खूबसूरती से इजहार करते हुए दिख रहे हैं।

ओरिजनल गाने को नदीम-श्रवण ने कंपोज किया था, जबकि इसका नया वर्जन चिरंतन भट्ट ने तैयार किया है। गाने को स्टेबिन बेन और दीक्षा तूर ने आवाज दी है। बोल मनोज यादव ने लिखे हैं। विद्युत, रुक्मिणी, चंदन रॉय सान्याल व नेहा धूपिया अभिनीत, 'सनक-होप अंडर सीज' 15 अक्टूबर डिज्नी+ हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर स्ट्रीम होगी। यह विपुल अमृतलाल शाह प्रोडक्शन की फिल्म है, जिसका निर्देशन कनिष्क वर्मा ने किया है।

hum do hamare do movie,sanak movie,rashmi rocket movie,taapsee pannu,bollywood news in hindi

रश्मि रॉकेट मूवी 15 अक्टूबर से जी5 पर होगी स्ट्रीम

तापसी पन्नू स्टारर 'रश्मि रॉकेट' रिलीज के लिए तैयार हैं। यह फिल्म जी5 पर 15 अक्टूबर से स्ट्रीम हो जाएगी। निर्माताओं ने अब फिल्म का एक और गाना 'जिंदगी तेरे नाम' लॉन्च कर दिया है, जिसमें तापसी और प्रियांशु पेन्युली हैं। यह एक भावनात्मक रचना है जो हर किसी के दिल को छू लेगी। अमित त्रिवेदी ने इस गाने को गाया और कंपोज किया है। अमित के फैंस के लिए गाना किसी ट्रीट से कम नहीं है। कौसर मुनीर ने इसके बोल लिखे हैं। गाना उन सभी कपल्स को समर्पित है, जो असफलताओं से गुजरते हैं, लेकिन एक साथ चुनौतियों का सामना करते हैं।

गाने को तापसी पर खूबसूरती से चित्रित किया गया है, जो अपने पेशेवर जीवन में एक कठिन समय से गुजर रही है। इससे उसके निजी जीवन पर भी प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि उनके पास अपने पार्टनर प्रियांशु का समर्थन है, जो इस कठिन समय में उसके साथ है। तापसी ने सोशल मीडिया पर गाना शेयर करते हुए लिखा, “तू जो डगमगाया साथी, साथ हम भी थम गए।” आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित फिल्म में सुप्रिया पाठक, अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी और सुप्रिया पिलगांवकर भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर