न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘हौसला रख’ फिल्म का ट्रेलर और ‘सरदार उधम सिंह’ का टीजर रिलीज, ऋचा ने शेयर की ‘खुफिया’ की झलक

दिलजीत दोसांझ, शहनाज गिल और सोनम बाजवा की मूवी ‘हौसला रख’ का ट्रेलर आज सोमवार को रिलीज हो गया। शहनाज की यह पहली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Sep 2021 6:17:42

‘हौसला रख’ फिल्म का ट्रेलर और ‘सरदार उधम सिंह’ का टीजर रिलीज, ऋचा ने शेयर की ‘खुफिया’ की झलक

दिलजीत दोसांझ, शहनाज गिल और सोनम बाजवा की मूवी ‘हौसला रख’ का ट्रेलर आज सोमवार को रिलीज हो गया। शहनाज की यह पहली फिल्म है। वे बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड थीं, जिनका 2 सितंबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। हौसला रख मूवी का 2 मिनट 56 सैकंड का ये ट्रेलर काफी मजेदार और कॉमेडी से भरपूर है। गुड न्यूज मूवी के बाद दिलजीत ने एक बार फिर से कॉमेडी का खूब तड़का लगाते हुए दिल जीता है।

शहनाज भी दमदार रोल में दिख रही हैं, जबकि सोनम काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। ट्रेलर के मुताबिक शहनाज, दिलजीत के बच्चे की मां बन जाती हैं, लेकिन वो उसे दिलजीत को सौंपकर चली जाती हैं। तमाम परेशानियों को झेलते हुए दिलजीत बेटे को पालते हैं। फिर उनकी लाइफ में सोनम की एंट्री होती है। इसी दौरान शहनाज भी लौट आती हैं। फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होगी।

विक्की कौशल निभाएंगे उधम सिंह का किरदार

एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह एक महान स्वतंत्रता सेनानी की अनकही कहानी पर आधारित फिल्म है। निर्देशन शूजीत सरकार ने किया है, जबकि किनो वर्क्स के साथ मिलकर राइजिंग सन फिल्म्स ने इस अमेजन ओरिजिनल मूवी को प्रोड्यूस किया है। अमेजन प्राइम वीडियो ने आज इसका टीजर लॉन्च कर दिया। रॉनी लाहिरी और शील कुमार इसके निर्माता हैं। फिल्म को दशहरे के दौरान 16 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाना है।

टीजर की शुरुआत हीरो द्वारा एक दस्तावेज पर गौर करने के साथ होती है। तो वहीं पासपोर्ट के ढेर पर फोकस शिफ्ट होता है, सभी में अलग-अलग नाम नजर आते हैं- उदे सिंह, फ्रैंक ब्राजील, शेर सिंह… और फिर उधम सिंह। आखिर में सरदार उधम सिंह का किरदार निभाने वाले विक्की कौशल की तस्वीर को जूम करते हुए टीजर वीडियो कई उपनामों वाले इस देशभक्त की रोचक और मनोरंजक कहानी के लिए टोन सेट करता है।

उधम सिंह की जिंदगी का सिर्फ एक ही मिशन रहा, भारत के सबसे भीषण नरसंहार का बदला लेना। फिल्म ब्रिटिश साम्राज्य को हिला देने वाली एक घटना में अपने देशवासियों की मौत का प्रतिशोध लेने के लिए उनके असीम साहस को बयां करती है।

खुफिया मूवी में ऋचा के कथित बॉयफ्रेंड अली फजल का है मेन रोल

विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'खुफिया' का टीजर हाल ही में सामने आया है। फिल्म में अली फजल मुख्य भूमिका में होंगे। ऐसे में उनकी कथित गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा ने उनके साथ-साथ फिल्म के अन्य कलाकारों के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा और उन्हें फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। ऋचा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुफिया के टीजर को शेयर किया, जिसमें अली फजल की एक रोमांचक झलक दिखाई गई। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में एक प्यारा सा नोट भी लिखा।

उन्होंने लिखा, "खुफिया हिंदी फिल्मों का हर महत्वाकांक्षी अभिनेता @vishalrbhardwaj के साथ काम करने का सपना देखता है! एक प्रतिभाशाली जैसा कोई नहीं! पूरे दिल से अली मैं आपकी सफलता की कामना करती हूं कि मैं आपको जानती हूं कि आप सभी के लायक हैं और बहुत उत्साहित हैं कि आप @tabutiful Bass प्यार के साथ काम करेंगे! टीम को बधाई @wamiqagabbi @ashishvidyarthi1 @rekha_bhardwaj #proudofbae @alifazal9 @netflix_in” फिल्म में एक्ट्रेस तब्बू भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर