न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शान से बढ़ रही है सफलता के रथ पर सवार ‘गदर 2’, छठे दिन कमाए इतने, ‘जेलर’ और ‘ओएमजी 2’...

बड़े पर्दे पर अपने तूफानी अंदाज के लिए मशहूर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने लोगों को अपने मोहपाश में जकड़ रखा है। लोगों के कदम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Aug 2023 11:21:11

शान से बढ़ रही है सफलता के रथ पर सवार ‘गदर 2’, छठे दिन कमाए इतने, ‘जेलर’ और ‘ओएमजी 2’...

बड़े पर्दे पर अपने तूफानी अंदाज के लिए मशहूर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने लोगों को अपने मोहपाश में जकड़ रखा है। लोगों के कदम खुब ब खुद यह फिल्म देखने के लिए थिएटर की ओर बढ़ रहे हैं। फिल्म में जब हिंदुस्तान-पाकिस्तान का तड़के के साथ सनी जैसा हीरो हो तो यह स्वाभाविक सा लगता है। फैंस के ऐसे रिस्पोंस से फिल्म इंडस्ट्री में भी जान आ गई है, जो कोरोनाकाल में सुस्त पड़ गई थी। बहरहाल हम बात करते हैं ‘गदर 2’ की अब तक की कमाई की।

मूवी ने कुल 263.68 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार (16 अगस्त) को छठे दिन भी इसे लोगों का भरपूर प्यार मिला और 34.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। लगता है कि फिल्म जल्द ही 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी छू लेगी।

11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 40.10 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 43.08 करोड़, तीसरे दिन रविवार को 51.70 करोड़, चौथे दिन सोमवार को 38.70 करोड़ और पांचवें दिन मंगलवार को 55.40 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

शाहरुख खान की ‘पठान’ के बाद ‘गदर 2’ साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। तीसरे नंबर पर ‘द केरला स्टोरी’ (242.20 करोड़), चौथे नंबर पर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (149.05 करोड़) और पांचवें नंबर पर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (137.02 करोड़) है।

gadar 2,jailer,omg 2,sunny deol,Akshay Kumar,rajinikanth,ameesha patel,anil sharma,pankaj tripathi,yami gautam

‘जेलर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 450 करोड़ रुपए के पार

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की 'जेलर’ का कारवां भी शान से बढ़ रहा है। नेल्सन दिलीप कुमार के डायरेक्शन में 200 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 7 दिनों में ही 450 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। 10 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 95.78 करोड़, दूसरे दिन 56.24 करोड़, तीसरे दिन 68.51 करोड़, चौथे दिन 82.36 करोड़, पांचवें दिन 49.03 करोड़, छठे दिन 64.27 करोड़ और सातवें दिन यानी बुधवार (16 अगस्त) को 34.61 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

माना जा रहा है कि वीकेंड (शनिवार-रविवार) को इसकी फॉर्म जारी रहेगी। अक्षय कुमार की 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘ओएमजी 2’ ने अब तक 80 करोड़ रुपए कमाए हैं। बुधवार को फिल्म का कलेक्शन करीब 7.75 करोड़ रुपए रहा। चिरंजीवी, तमन्ना भाटिया, कीर्ति सुरेश स्टारर 'भोला शंकर' भारी भरकम बजट में बनी है, लेकिन इसे दर्शकों ने नकार दिया। फिल्म ने सिर्फ 33 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका