न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कुत्ते’ फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, कार्तिक ने शुरू की ‘भूल भूलैया 2’ की शूटिंग, तब्बू के साथ Photo शेयर

लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स ने टी सीरीज के साथ अगली फिल्म 'कुत्ते' का ऐलान किया है। इसका फर्स्ट लुक भी जारी ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Aug 2021 1:41:29

‘कुत्ते’ फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, कार्तिक ने शुरू की ‘भूल भूलैया 2’ की शूटिंग, तब्बू के साथ Photo शेयर

लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स ने टी सीरीज के साथ अगली फिल्म 'कुत्ते' का ऐलान किया है। इसका फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है। यह आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। 'कुत्ते' सेपर-थ्रिलर है। 'कुत्ते' में अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शार्दुल भारद्वाज नजर आएंगे। आसमान डायरेक्टर विशाल और सिंगर रेखा भारद्वाज के बेटे हैं।

आसमान पिता को '7 खून माफ', 'मटरू की बिजली का मंडोला' और 'पटाखा' में असिस्ट कर चुके हैं। विशाल कहते हैं कि 'कुत्ते' मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि यह आसमान के साथ मेरी पहली फिल्म है और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि वे इसके साथ क्या करते हैं। मैंने नसीर साहब, तब्बू, कोंकणा और राधिका के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम किया है। आसमान इन सभी दिग्गजों को एकसाथ लेकर आया है।

भूल भूलैया 2 में नजर आएंगी ये हीरोईन भी

यंगस्टर्स के चहेते एक्टर कार्तिक आर्यन ने काम पर वापसी कर ली है। वे पुराने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में लगे हुए हैं ताकि नए काम शुरू कर सकें। कार्तिक ने अब हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भूलैया 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। कार्तिक ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी है। कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू दिखेंगे। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा कि दोबारा शुरुआत… भूल भूलैया 2. फोटो को 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। यह फिल्म 2007 में आई भूल भूलैया का सीक्वल है। फिल्म को अनीज बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं। भूल भूलैया में अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा थे।

फ्रेडी फिल्म को लेकर भी चर्चाओं में हैं कार्तिक

वैसे आपको बता दें कि कार्तिक इन दिनों डार्क रोमांटिक थ्रिलर फिल्म फ्रेडी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें कार्तिक के साथ अलाया फर्नीचरवाला हैं। इसे शशांक घोष डायरेक्ट और एकता कपूर प्रोड्यूसर कर रही हैं। कार्तिक की फिल्म धमाका का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और अब रिलीज डेट की अनाउंसमेंट का सभी इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा कार्तिक, हंसल मेहता की कैप्टन इंडिया और साजिद नाडियाडवाला की सत्यनारायण की कथा में भी नजर आने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर