न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘चंदू चैंपियन’ से कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक आया सामने, और ज्यादा हंसाएगी ‘ड्रीम गर्ल 2’, देखें ट्रेलर

चॉकलेटी हीरो कार्तिक आर्यन को पिछले दिनों ‘सत्यप्रेम की कथा’ में उनकी परफॉर्मेंस के लिए काफी सराहना मिली। फिल्म बॉक्स ऑफिस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Aug 2023 7:49:55

‘चंदू चैंपियन’ से कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक आया सामने, और ज्यादा हंसाएगी ‘ड्रीम गर्ल 2’, देखें ट्रेलर

चॉकलेटी हीरो कार्तिक आर्यन को पिछले दिनों ‘सत्यप्रेम की कथा’ में उनकी परफॉर्मेंस के लिए काफी सराहना मिली। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। अब कार्तिक के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। आज मंगलवार को डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ से कार्तिक का पहला लुक जारी कर दिया गया। यह कार्तिक और कबीर की पहली और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साथ दूसरी साझेदारी होगी। टीम ने लंदन में पहला शेड्यूल भी पूरा कर लिया है।

यह फिल्म एक खिलाड़ी के जीवन पर आधारित है। पोस्टर में कार्तिक इंडिया के ब्लेजर पहने नजर आ रहे हैं। कार्तिक को बज-कट बालों और चेहरे पर शिकन के साथ देखा जा सकता है। उनके चेहरे पर कुछ चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं और आंखों से वो एकदम गंभीर लुक दे रहे हैं। वे एक अलग ही अवतार में दिख रहे हैं। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ''जब आपके सीने पर इंडिया लिखा होता है, तो यह एक अलग एहसास होता है। एक असली हीरो का किरदार निभाने पर गर्व है। एक आदमी जो हार मानने से इनकार करता है।”

आपको बता दें कि यह फिल्म अगले साल 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कार्तिक के लुक और फिल्म के नाम से ये तो साफ है कि ये स्पोर्ट्स पर बेस्ड है लेकिन इसकी कहानी क्या है और क्या किसी रीयल कैरेक्टर पर है वो फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। इस फिल्म की बाकी कास्ट को लेकर भी कुछ रिवील नहीं किया गया है।

kartik aaryan,chandu champion,dream girl 2 trailer,dream girl 2 movie,kartik aaryan chandu champion

‘ड्रीम गर्ल 2’ : ‘पूजा’ की हो जाएगी ‘शाहरुख’ से शादी

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की मच अवेटेड फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ के पत्ते धीरे-धीरे खोले जा रहे हैं। इसके पोस्टर और टीजर के बाद अब मंगलवार (1 अगस्त) को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। यह भी काफी मजेदार है। लगभग चार साल के बाद आयुष्मान फिर से पूजा बनकर लौट रहे हैं। जो ट्रेलर सामने आया है उसमें आयुष्मान, पूजा होने का नाटक करते दिख रहे हैं।

इस ट्रेलर को देख हंसी छूटने वाली है, क्योंकि इस बार पूजा के लिए शादी के रिश्ते भी आ गए। ट्रेलर में दिखता है कि शाहरुख नाम के लड़के के साथ पूजा की शादी भी हो जाती है। राज शांडिल्य के निर्देशन व लेखन में बनी फिल्म लंबे वक्त से चर्चा में है। पहले पार्ट के डायरेक्टर भी राज ही थे। साल 2019 में आई ‘ड्रीम गर्ल’ने फैंस का खूब मनोरंजन किया था।

उसमें आयुष्मान के साथ नुसरत भरुचा थीं, जबकि इस दफा उनकी जोड़ी अनन्या पांडे के साथ बनाई गई है। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में परेश रावल, अन्नू कपूर, विजय राज, राजपाल यादव, सीमा पहवा, गोवर्धन असरानी, अभिषेक बनर्जी, मंजोत सिंह, मनोज जोशी, सुदेश लहरी और अनुशा मिश्रा भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत