न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BO Collection : ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ का दिवाली पर हुआ धमाकेदार आगाज, देखें दोनों की कमाई

दिवाली के मौके पर शुक्रवार (1 नवंबर) को सिनेमाघरों में 1 नहीं 2 बड़ी फिल्में ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज हुईं। दोनों फिल्मों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Nov 2024 1:52:32

BO Collection : ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ का दिवाली पर हुआ धमाकेदार आगाज, देखें दोनों की कमाई

दिवाली के मौके पर शुक्रवार (1 नवंबर) को सिनेमाघरों में 1 नहीं 2 बड़ी फिल्में ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज हुईं। दोनों फिल्मों का ही फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इनके पोस्टर, टीजर, ट्रेलर, गाने सभी पर शानदार रिस्पोंस मिला था। मेकर्स को इनसे बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है और वे चाहते हैं कि कमाई के मामले में ये सफलता के नए कीर्तिमान गढ़े। बहरहाल हम अब इनके पहले दिन के बिजनेस पर नजर डालेंगे। पहले बात करते हैं ‘सिंघम अगेन’ की।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को करीब 43.50 करोड़ रुपए की जबरदस्त ओपनिंग कर डाली। अगले दो दिन यानी वीकेंड पर यह आंकड़ा और तगड़ा हो सकता है। यह अजय देवगन के करिअर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। ‘स्त्री 2’ 55.40 करोड़ रुपए के साथ पहले नंबर पर है। ‘सिंघम अगेन’ को मल्टीस्टारर होने का पूरा फायदा मिल रहा है। यह डायरेक्टर रोहित शेट्टी के पुलिस यूनिवर्स की बड़ी फिल्म है।

इससे पहले 'सिंघम' के 2 भाग रिलीज हो चुके हैं और उन्हें भी लोगों ने भरपूर प्यार दिया था। 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार हैं। फिल्म के अंत में सलमान खान और अक्षय कुमार का कैमियो है। बता दें 'सिंघम फ्रेंचाइजी' की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और इसके बाद साल 2014 में मेकर्स 'सिंघम रिटर्न्स' लेकर आए।

singham again,ajay devgn,arjun kapoor,ranveer singh,Akshay Kumar,deepika padukone,tiger shroff,Kareena Kapoor Khan,rohit shetty,bhool bhulaiyaa 3,kartik aaryan,vidya balan,tripti dimri,madhuri dixit,box office collection

‘भूल भुलैया 3’ मूवी बनी कार्तिक के करिअर की सबसे बड़ी ओपनर

अब नजर डालते हैं कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित की मूवी 'भूल भुलैया 3' पर। इस फिल्म का श्रीगणेश भी बहुत अच्छा हुआ। फिल्म ने पहले दिन 35.50 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की। यह कलेक्शन 'भूल भुलैया' के पिछले दोनों पार्ट की तुलना में काफी ज्यादा है। इसके अलावा यह कार्तिक के करिअर की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अपने पहले वीकेंड पर ये 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है।

यह साल 2007 में आई फिल्म 'भूल भुलैया' का तीसरा भाग है। अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी फिल्म में कार्तिक एक बार फिर 'रूह बाबा' के अवतार में हैं। पहले पार्ट में अक्षय कुमार, जबकि दूसरे में कार्तिक ही थे। साल 2022 में ‘भूल भुलैया 2’ आई जिसमें कार्तिक, कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में थे।

‘भूल भुलैया 3’ में सभी कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से इम्प्रेस किया है। ‘छोटे पंडित’ के रूप में राजपाल यादव, ‘पंडिताइन’ के रोल में अश्विनी कालसेकर और ‘बड़े पंडित’ के रोल में संजय मिश्रा की तिकड़ी ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। इस फ्रेंचाइजी फिल्म में विद्या ने 17 साल बाद वापसी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री