न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें ओपनिंग डे पर ‘फुकरे 3’, ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ का हाल, ‘पठान’ को पछाड़ नं.1 बनी ‘गदर 2’

गुरुवार (28 सितंबर) को सिनेमाघरों में तीन फिल्में ‘फुकरे 3’, ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ फिल्म रिलीज हुई। इन तीनों में पहले दिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Sep 2023 12:51:44

जानें ओपनिंग डे पर ‘फुकरे 3’, ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ का हाल, ‘पठान’ को पछाड़ नं.1 बनी ‘गदर 2’

गुरुवार (28 सितंबर) को सिनेमाघरों में तीन फिल्में ‘फुकरे 3’, ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ फिल्म रिलीज हुई। इन तीनों में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘फुकरे 3’ ने बाजी मारी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में 8.5 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, मनजोत सिंह और ऋचा शर्मा की अहम भूमिकाएं हैं। इसका निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है।

अब नजर डालते हैं कंगना रनौत की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ के बिजनेस पर। इसे भी पहले दिन दर्शकों ने काफी प्यार दिया है। यह 7.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने में कामयाब रही। इसमें कंगना के साथ राघव लॉरेंस हैं। पी. वासु के डायरेक्शन वाली यह हॉरर कॉमेडी मूवी साल 2005 की तमिल हॉरर कॉमेडी ‘चंद्रमुखी’ का सीक्वल है, जिसमें रजनीकांत और ज्योतिका ने अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म ‘थलाइवी’ के बाद कंगना की दूसरी तमिल फिल्म है।

आईए अब ‘द वैक्सीन वॉर’ की रिपोर्ट भी देख ली जाए। कोविड-19 वैक्सीन के विकास पर विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म को बेहद कम ओपनिंग मिली। फिल्म में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, राइमा सेन, मोहन कपूर, गिरिजा ओक, सप्तमी गौड़ा और निवेदिता भट्टाचार्य हैं। यह दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही। फिल्म ने ओपनिंग डे पर मात्र 1.3 करोड़ की कमाई की।

first day box office collection,fukrey 3,chandramukhi 2,the vaccine war,gadar 2,pathan,pulkit samrat,kangana ranaut,nana patekar

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है ‘गदर 2’

सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर अभी भी फैंस में क्रेज है। ऐसे में यह सिनेमाघरों में टिकी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। हालांकि 7 सितंबर को शाहरुख खान की ‘जवान’ रिलीज होने के बाद से इस पर काफी असर पड़ा है। इसके बावजूद ‘गदर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है।

इसने शाहरुख खान की ही इसी साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ को पछाड़ दिया। भारत में सनी की फिल्म की कमाई ‘पठान’ से आगे निकल गई है। आपको बता दें कि ‘पठान’ ने कुल 524.53 करोड़ रुपए कमाए थे। दूसरी ओर, अब ‘गदर 2’ की कमाई 524.75 करोड़ रुपए हो गई है।

इसके साथ ही ‘गदर 2’ भारत में हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। ‘गदर 2’ ने पहले हफ्ते 284.63 करोड़, दूसरे हफ्ते 134.47 करोड़, तीसरे हफ्ते 63.35 करोड़, चौथे हफ्ते 27.55 करोड़, पांचवें हफ्ते 7.28 करोड़ और छठे हफ्ते 4.72 करोड़ रुपए कमाए। गुरुवार (28 सितंबर) यानी 48वें दिन इसकी कमाई 40 लाख रुपए रही।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार