न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बंटी और बबली 2’ तथा ‘सत्यमेव जयते 2’ का टीजर रिलीज, सानू के बर्थडे पर साथ दिखे ये दिग्गज सिंगर

रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की मच अवेटेड फिल्म बंटी और बबली 2 का मजेदार टीजर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। यशराज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 8:08:58

‘बंटी और बबली 2’ तथा ‘सत्यमेव जयते 2’ का टीजर रिलीज, सानू के बर्थडे पर साथ दिखे ये दिग्गज सिंगर

रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की मच अवेटेड फिल्म बंटी और बबली 2 का मजेदार टीजर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। यशराज प्रोडक्शन की इस फिल्म के टीजर में रानी-सैफ के साथ शरवरी वाघ और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आ रहे हैं। सिद्धांत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से टीजर रिलीज होने की अनाउंसमेंट की है। एक्टर ने लिखा है, 'देख लो भैया आ गए हम। नए बंटी और बबली के लिए जगह बनाओ। टीजर जारी हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर 25 अक्टूबर को रिलीज होगा। बंटी और बबली 2 और यशराज 50 जश्न का मनाइए, अपने नजदीकी सिनेमाघरों में 19 नवम्बर को।' टीजर में दिखाया गया है कि रानी और सैफ शॉट देने के लिए टच-अप करवा रहे हैं।

रानी, सैफ से कहती हैं, 'सैफू हम कितने समय बाद साथ में काम कर रहे हैं?' इस पर एक्टर कहते हैं, '12 साल।' रानी कहती हैं, 'मैंने वाकई तुम्हारे साथ काम करना बहुत मिस किया।' आगे दोनों सीनियर कलाकारों की तरह शॉट शुरू करने का ऑर्डर देते हैं, तभी पीछे से नई जेनरेशन के बंटी-बबली, सिद्धांत व शरवरी पहुंच जाते हैं। दोनों के आने से कन्फ्यूजन बढ़ जाता है कि आखिर यहां दो बंटी और दो बबली क्यों हैं। इस पर रानी कहती हैं, 'यहां सिर्फ एक बबली है, और वो मैं हूं।' सैफ और रानी डायरेक्टर वरुण से शिकायत करते हैं कि ये लोग यहां क्या कर रहे हैं, 'तो जवाब मिलता है कि ये भी बंटी और बबली हैं, आदी सर (आदित्य चोपड़ा) ने स्क्रिप्ट बदल दी है।' ये सुनते ही सैफ और रानी नाराज होकर वहां से चले जाते हैं। ये फिल्म साल 2005 की फिल्म बंटी और बबली का सीक्वल है।

bunty aur babli 2 movie,satyamev jayte 2 movie,kumar sanu,sonu nigam,abhijeet,alka,bollywood news in hindi

25 नवंबर को रिलीज होगी जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2

जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार अभिनीत फिल्म सत्यमेव जयते 2 के टीजर के साथ रिलीज डेट की भी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। फिल्म 25 नवंबर 2021 (गुरुवार) को सिनेमाघरों में उतारी जाएगी। सत्यमेव जयते को मिली अपार सफलता को देख मेकर्स अब दोगुने एक्शन, मनोरंजन और डायलॉग से भरपूर फिल्म लेकर आ रहे हैं। निर्माताओं ने बताया कि इसका ट्रेलर 25 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी की एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन झावेरी ने किया है। जॉन डबल रोल में दिखेंगे। फिल्म को ईद पर रिलीज करने की प्लानिंग थी लेकिन कोविड-19 की वजह से इसे स्थगित करना पड़ा। सत्यमेव जयते का निर्देशन भी मिलाप ने ही किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

सोनू निगम ने शेयर किया कुमार सानू की बर्थडे पार्टी का वीडियो

90 के दशक में सबको अपनी आवाज का दीवाना बना देने वाले मशहूर गायक कुमार सानू का 20 अक्टूबर को 64वां जन्मदिन था। इस मौके पर एक और लोकप्रिय गायक अभिजीत भट्टाचार्य के घर एक बर्थडे पार्टी अरेंज की गई। सिंगर सोनू निगम ने इस पार्टी का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया है। अभिजीत, सानू, सोनू और गायिका अलका याग्निक एक साथ सोफे पर बैठे हुए दिख रहे हैं। सभी सिंगर सानू के लिए हैप्पी बर्थडे गाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सानू भी केक काटते हुए गाना गा रहे हैं। सोनू ने वीडियो के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर दो फोटो भी शेयर की है।

वीडियो में सानू और सोनू कॉमेडी कर रहे हैं। सोनू की इस पोस्ट पर सानू ने लिखा कि थैंक यू भाई भगवान आपको लंबी उम्र दे। आपको बता दें कि सानू ने आशिकी, साजन, दीवाना, बाजीगर, 1942-ए लव स्टोरी, कुली नं.1, राजा हिंदुस्तानी, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी कई म्यूजिकल सुपरहिट फिल्मों में अपनी आवाज दी। सानू पिछले दिनों अपने दोस्त सिंगर उदित नारायण के साथ कपिल शर्मा शो में दिखाई दिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर