न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BO Collection : रजनीकांत-अमिताभ की मूवी ‘वेट्टैयन’ की तगड़ी ओपनिंग, जानें-‘देवरा’ और ‘स्त्री 2’ की भी कमाई

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड मूवी ‘वेट्टैयन’ गुरुवार (10 अक्टूबर) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Oct 2024 11:12:58

BO Collection : रजनीकांत-अमिताभ की मूवी ‘वेट्टैयन’ की तगड़ी ओपनिंग, जानें-‘देवरा’ और ‘स्त्री 2’ की भी कमाई

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड मूवी ‘वेट्टैयन’ गुरुवार (10 अक्टूबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। दोनों दिग्गज कलाकार कई सालों बाद बड़े पर्दे पर नजर आए। उनकी पिछली फिल्म 'हम' थी, जो 1991 में रिलीज हुई थी। पहले दिन ‘वेट्टैयन’ देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। ऑडियंस से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के साथ ही फिल्म की ओपनिंग दमदार रही। अब कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘वेट्टैयन’ ने भारत में 30 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। फिल्म ने तमिल में पहले दिन 26.15 करोड़, तेलुगु में 3.2 करोड़, हिंदी में 0.6 करोड़ और कन्नड़ में 0.05 करोड़ रुपए बटोरे। ओपनिंग डे की कमाई के मामले में इस फिल्म ने आमिर खान की ‘दंगल’ (29.78 करोड़) और पिछले साल आई शाहरुख खान की ‘डंकी’ (28 करोड़) को पछाड़ दिया। ‘वेट्टैयन’ का वर्ल्डवाइड आंकड़ा 40-50 करोड़ रुपए का रहा। फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

इसके चलते देखा जाए तो पहले ही वीकेंड पर ‘वेट्टैयन’ बजट की कमाई अपने नाम कर सकती है। इस फिल्म के डायरेक्टर टीजे ग्नानवेल हैं। फिल्म को शुक्रवार को आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ और राजकुमार राव व तृप्ति डिमरी की ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ मूवी से टक्कर मिलेगी, जो थिएटर्स में दस्तक देंगी। वैसे मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को दशहरा की छुट्टी का फायदा मिलेगा और वीकेंड पर इसकी कमाई में तेजी आएगी।

vettaiyan,vettaiyan movie,rajinikanth,amitabh bachchan,devara part 1,junior ntr,saif ali khan,janhvi kapoor,stree 2,shraddha kapoor,rajkummar rao,box office collection

‘देवरा पार्ट 1’ ने 14वें दिन किया इतने रुपए का कलेक्शन

साउथ इंडियन स्टार जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर व सैफ अली खान की फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म बजट के हिसाब से अच्छी कमाई नहीं कर पाई। 27 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ने पहले हफ्ते में 215.6 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार काफी सुस्त हो गई। अब इसकी 14वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। इस फिल्म ने गुरुवार को 3 करोड़ 50 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसकी कुल कमाई 260.90 करोड़ रुपए हो गई है।

दूसरी ओर, श्रद्धा कपूर व राजकुमार राव की मूवी ‘स्त्री 2’ अब भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। 15 अगस्त को रिलीज हुई मूवी 8वें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। इसने गुरुवार को 57वें दिन 45 लाख रुपए अपनी झोली में डाले। इसके साथ ही फिल्म की कमाई 596.50 करोड़ रुपए हो गई है। देखना है कि यह 600 करोड़ रुपए के आंकड़े तक पहुंचती है या फिर इससे पहले ही इसकी सिनेमाघरों से विदाई हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री