न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जारी है ‘पुष्पा 2’ की दनादन कमाई, देखें-कहां पहुंचा आंकड़ा, कॉन्सर्ट से पहले CM मान से मिले दिलजीत

साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Dec 2024 1:53:54

2 News : जारी है ‘पुष्पा 2’ की दनादन कमाई, देखें-कहां पहुंचा आंकड़ा, कॉन्सर्ट से पहले CM मान से मिले दिलजीत

साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई में लगी हुई है। इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने पहले ही हफ्ते में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया था। अब 9वें दिन तक यह आंकड़ा 1100 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने 9वें दिन भी भारत और दुनियाभर में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार (13 दिसंबर) को फिल्म ने 36.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म ने अब तक कुल 762.1 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। दुनियाभर में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1090 करोड़ रुपए हो चुका है। फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए साल 2024 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है।

फिल्म सुकुमार के डायरेक्शन में बनी साल 2021 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ का सीक्वल है। बताया जा रहा है इसका बजट 500 करोड़ रुपए है। इसमें कहानी को आगे बढ़ाते हुए दर्शकों को एक्शन, ड्रामा और इमोशन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिला। रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल के साथ अल्लू की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दिल लुमिनाटी टूर के तहत आज चंडीगढ़ में परफॉर्म करेंगे दिलजीत दोसांझ

इन दिनों पंजाबी एक्टर व सिंगर दिलजीत दोसांझ जबरदस्त लाइमलाइट में हैं। वे देश के विभिन्न शहरों में अपने दिल लुमिनाटी टूर के तहत लाइव कॉन्सर्ट कर रहे हैं। युवाओं में उनकी तगड़ी दीवानगी देखने को मिल रही है। आज शनिवार (14 दिसंबर) को दिलजीत चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में प्रस्तुति देंगे। शो के दौरान सुरक्षा के लिए करीब 2500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस के अलावा किसी अन्य वाहन को ग्राउंड की ओर जाने वाले रास्तों पर एंट्री नहीं दी जा रही है।

शो से पहले दिलजीत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके परिवार से उनके आवास पर मुलाकात की। इस बारे में दिलजीत ने अपने X (ट्विटर) हैंडल पर जानकारी दी। दिलजीत ने लिखा, “बहुत प्यार मिला। आज बड़े भाई ने छोटे भाई की तरह प्यार दिया। बेबे के हाथ की मक्की की रोटी और साग...इससे बढ़कर क्या हो सकता है।” सीएम भगवंत मान ने भी X पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “पंजाबी भाषा और गायकों को सरहदों से ऊपर उठाने वाले छोटे भाई दिलजीत दोसांझ से मिलकर बहुत खुशी और राहत मिली।

भगवान पंजाब, पंजाबियत और पंजाबियों के नुमाइंदों और चौकीदारों को हमेशा उन्नति और खुशहाली में रखें। पंजाबी आ गए ओए, छा गए ओए!” बता दें इस कॉन्सर्ट को लेकर कुछ विवाद खड़े हुए थे और मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंचा था, लेकिन अब इसे आयोजित करने की अनुमति मिल गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री