न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : देखें ‘जिगरा’ सहित इन 4 फिल्मों का Box Office Collection, इस मशहूर एक्टर की 86 वर्षीय मां का निधन

इस समय सिनेमाघरों में 4 बड़ी फिल्में ‘जिगरा’, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’, ‘वेट्टैयन’ और ‘देवरा : पार्ट 1’ लगी हुई हैं। बॉक्स ऑफिस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Oct 2024 1:38:15

2 News : देखें ‘जिगरा’ सहित इन 4 फिल्मों का Box Office Collection, इस मशहूर एक्टर की 86 वर्षीय मां का निधन

इस समय सिनेमाघरों में 4 बड़ी फिल्में ‘जिगरा’, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’, ‘वेट्टैयन’ और ‘देवरा : पार्ट 1’ लगी हुई हैं। बॉक्स ऑफिस पर चारों के बीच टक्कर चल रही हैं। सबसे पहले बात करते हैं आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ की, जो 11 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। वासन बाला के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म रिलीज के बाद से ही विवादों में है। फिल्म में आलिया पहली दफा एक्शन अवतार में दिखीं। जिगरा’ ने पहले सप्ताह में 22.45 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म ने 9वें दिन शनिवार (19 अक्टूबर) को 1.75 करोड़ रुपए बटोरे।

इसका कुल कलेक्शन 25.35 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म 80 करोड़ में बनी थी। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' भी 11 अक्टूबर को ही रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले सप्ताह में 27 करोड़ रुपए की कमाई की। इसने शनिवार को 2.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म अब तक 30.65 करोड़ रुपए कमा चुकी है। रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'वेट्टैयन' भी अच्छी शुरुआत के बावजूद कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

'वेट्टैयन' 10 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और इसने पहले सप्ताह में 122.15 करोड़ रुपए बटोरे। इसने 19 अक्टूबर को खाते में 4.25 करोड़ रुपए जोड़े। इसका अब तक का कुल कारोबार 129.00 करोड़ रुपए हो गया है। अब नजर डालते हैं जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर की 'देवरा : पार्ट वन' पर। 300 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म की कहानी और वीएफएक्स अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे। कोरताला शिवा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 23वें दिन शनिवार को 1.50 करोड़ रुपए जुटाए। इसका टोटल कलेक्शन 283.15 करोड़ रुपए हो गया है।

jigra,vicky vidya ka woh wala video,vettaiyan,devara part 1,alia bhatt,rajkummar rao,rajinikanth,junior ntr,kiccha sudeep,saroja sanjeev,kiccha sudeep mother

किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव ने आज सुबह ली अंतिम सांस

'मक्खी' फेम साउथ इंडियन एक्टर किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव का आज रविवार (20 अक्टूबर) को निधन हो गया। वह 86 साल की थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरोजा को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण जयनगर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने सुबह करीब 7 बजे अंतिम सांस ली। किच्चा अंतिम क्षणों में मां के साथ थे। सरोजा लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और हाल के हफ्तों में उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी।

सुदीप के चाहने वालों ने शोक जताते हुए आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करने के साथ एक्टर को ढांढस बंधाया है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, “एक्टर मिस्टर किच्चा सुदीप की मां सरोजा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हो रहा है।

मैं प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और प्रभु सुदीप और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।” किच्चा अपनी मां से काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे। वे अक्सर मां को लेकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट शेयर करते थे। सुदीप अपने माता-पिता के तीन बच्चों में सबसे छोटे हैं। उनकी दो बड़ी बहने हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार