न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरे दिन ‘भूल भुलैया 3’ में सुधार और ‘सिंघम अगेन’ की कमाई में गिरावट, इन 3 फिल्मों का हाल भी देख लें

फैंस को इस दिवाली पर 2 बड़ी फिल्मों की सौगात मिली। ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ शुक्रवार (1 नवंबर) को रिलीज हुई। दोनों ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Nov 2024 1:34:13

दूसरे दिन ‘भूल भुलैया 3’ में सुधार और ‘सिंघम अगेन’ की कमाई में गिरावट, इन 3 फिल्मों का हाल भी देख लें

फैंस को इस दिवाली पर 2 बड़ी फिल्मों की सौगात मिली। ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ शुक्रवार (1 नवंबर) को रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों की शुरुआत अच्छी रही। पहले दिन ‘सिंघम अगेन’ ने बाजी मारी। दूसरे दिन ‘भूल भुलैया 3’ के प्रदर्शन में सुधार आया जबकि ‘सिंघम अगेन’ की कमाई में गिरावट देखी गई। पहले बात करते हैं अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी ‘भूल भुलैया 3’ की। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 36.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

इसने शुक्रवार को 35.5 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म ने भारत में दो दिन में कुल 72 करोड़ रुपए बटोर लिए हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 55 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि रविवार को यह 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लेगी। इस कॉमेडी हॉरर फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित की अहम भूमिका है। बता दें कि ‘भूल भुलैया’ साल 2007 और ‘भूल भुलैया 2’ साल 2022 में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों ने ही अच्छा बिजनेस किया था।

अब नजर डालते हैं रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के रिपोर्ट कार्ड पर। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 43.50 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि दूसरे दिन शनिवार (2 नवंबर) को फिल्म ने 2 करोड़ रुपए कम जुटाए। इसने 41.50 करोड़ रुपए अपने खाते से जोड़े। भारत में इसकी कमाई 85 करोड़ पहुंच गई है, जबकि इसने दुनियाभर के कलेक्शन के मामले में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर व अक्षय कुमार जैसे दिग्गज सितारे हैं। ‘सिंघम’ मूवी साल 2007 और ‘सिंघम रिटर्न्स’ साल 2014 में रिलीज हुई थी।

box office collection,bhool bhulaiyaa 3,singham again,amaran,vicky vidya ka woh wala video,jigra,kartik aaryan,ajay devgn,sai pallavi,rajkumaar rao,alia bhatt

शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी अभिनीत ‘अमारन’ कर रही अच्छा बिजनेस

राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित और शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी अभिनीत तमिल मूवी ‘अमारन’ 31 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने तीसरे दिन शनिवार (2 नवंबर) को भारत में 21.75 करोड़ रुपए कमाए। इसका कुल कलेक्शन 62.30 करोड़ रुपए हो गया है। वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 100 करोड़ से पार पहुंच गया। इसने पहले दिन 21.4 करोड़ और दूसरे दिन 19.15 करोड़ बटोरे। यह फिल्म युद्ध पर आधारित है।

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेकती नजर आई। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 30 करोड़ है। इसने रिलीज के 23वें दिन शनिवार को मात्र 10 लाख रुपए का कारोबार किया। इसकी कुल कमाई 41.92 करोड़ रुपए हो गई है।

VVKWWV के साथ ही रिलीज हुई आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनीत फिल्म 'जिगरा' फ्लॉप साबित हुई है। फिल्म ने रिलीज के 23वें दिन शनिवार को महज 10 लाख रुपए की कमाई की। इसकी अब तक की कुल कमाई 31.76 करोड़ रुपए ही हो पाई है। निर्देशक वासन बाला पहले ही फिल्म की असफलता की जिम्मेदारी ले चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री