न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari vs Kantara Chapter 1: स्क्रीन की जंग तेज, धर्मा प्रोडक्शन ने मांगा 50% शोकेसिंग शेयर, Kantara के लिए उठीं भौहें

एक ओर जहां Kantara के डिस्ट्रीब्यूटर AA Films ने सिंगल स्क्रीन से लेकर थ्री-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स तक 100% शोकेसिंग की मांग की है, वहीं दूसरी ओर धर्मा प्रोडक्शन ने भी अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थित और संतुलित स्क्रीन डिस्ट्रीब्यूशन की मांग रखी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 11:00:08

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari vs Kantara Chapter 1: स्क्रीन की जंग तेज, धर्मा प्रोडक्शन ने मांगा 50% शोकेसिंग शेयर, Kantara के लिए उठीं भौहें

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म "Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari" और ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म "Kantara: A Legend – Chapter 1" एक ही दिन रिलीज़ हो रही हैं, लेकिन रिलीज़ से पहले ही दोनों फिल्मों के बीच स्क्रीन शेयरिंग की जंग छिड़ चुकी है। एक ओर जहां Kantara के डिस्ट्रीब्यूटर AA Films ने सिंगल स्क्रीन से लेकर थ्री-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स तक 100% शोकेसिंग की मांग की है, वहीं दूसरी ओर धर्मा प्रोडक्शन ने भी अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थित और संतुलित स्क्रीन डिस्ट्रीब्यूशन की मांग रखी है।

धर्मा प्रोडक्शन की मांग क्या है?

27 सितंबर की शाम को धर्मा प्रोडक्शन ने अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के ज़रिए एक्सहिबिटर्स को एक मेल भेजा, जिसमें उन्होंने स्क्रीनिंग को लेकर अपनी शर्तें स्पष्ट कीं। सूत्रों के मुताबिक:

दो स्क्रीन वाले थिएटर्स में Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari के लिए एक ऑडिटोरियम में पूरे दिन सभी शोज मांगे गए हैं, यानी 50% शोकेसिंग की डिमांड।

तीन स्क्रीन वाले थिएटर्स में भी एक ऑडिटोरियम में फिल्म दिखाने की मांग है, यानी 33% शोकेसिंग।

चार स्क्रीन वाले थिएटर्स में एक स्क्रीन में पूरे दिन चलाने की मांग की गई है, जो कुल स्क्रीन का 25% हिस्सा बनता है।

पांच या उससे अधिक स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स में कम से कम दो स्क्रीन में फिल्म चलाने की मांग की गई है।

एक ट्रेड एनालिस्ट ने इसे "संतुलित और व्यवहारिक मांग" करार दिया है। उनका मानना है कि धर्मा प्रोडक्शन इस बात को समझ रहा है कि Kantara एक बड़े बजट और बड़े स्केल की फिल्म है, लेकिन वह यह भी दिखाना चाहता है कि "Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari" भी एक मजबूत कंटेंट वाली फिल्म है, जिसे दर्शकों तक समान रूप से पहुंचाना जरूरी है।

Kantara की स्क्रीनिंग डिमांड ने मचाया हड़कंप

इससे पहले AA Films ने अपने मेल में Kantara Chapter 1 के लिए जो स्क्रीनिंग डिमांड रखी, उसने ट्रेड को चौंका दिया। उन्होंने मांग की है:

सिंगल, डबल और ट्रिपल स्क्रीन थिएटर्स में 100% स्क्रीनिंग

चार स्क्रीन थिएटर्स में 21 शो

पांच स्क्रीन में 27 शो

छह स्क्रीन में 30 शो

सात स्क्रीन में 36 शो

आठ स्क्रीन में 42 शो

नौ स्क्रीन में 48 शो

दस स्क्रीन थिएटर्स में 54 शो

एक एग्ज़िबिशन एक्सपर्ट के अनुसार, Kantara Chapter 1 की लंबाई 2 घंटे 48 मिनट है। इंटरवल और ट्रेलर समय जोड़ें तो एक शो लगभग 3 घंटे 10 मिनट का हो जाता है। इससे ज़्यादा से ज़्यादा एक स्क्रीन पर 5 से 6 शो ही चल सकते हैं, ऐसे में अगर Kantara को हर स्क्रीन पर दिखाया गया, तो Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari को जगह मिलना मुश्किल हो सकता है।

धर्मा की रणनीति में चतुराई

धर्मा प्रोडक्शन की मांगों में सिंगल स्क्रीन थिएटर्स का ज़िक्र नहीं है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने जानबूझकर उस मोर्चे को खाली छोड़ दिया है जहां Kantara का बेस ज्यादा मज़बूत है। धर्मा की ओर से यह एक रणनीतिक चुप्पी मानी जा रही है।

स्क्रीनिंग विवाद पर क्या होगा फैसला?

अब सभी की निगाहें AA Films और Dharma Productions के बीच चल रही बातचीत पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि 1 अक्टूबर तक, यानि रिलीज़ से ठीक एक दिन पहले तक ये बातचीत चल सकती है, जिससे एग्ज़िबिटर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को काफी तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह