न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

3 दिन में 'सैयारा' ने Box Office पर मचा दिया तहलका, सुपरस्टार्स की नींद उड़ाई, कमाई में तोड़े इतने रिकॉर्ड कि हर कोई रह गया हैरान!

सैयारा ने रिलीज के सिर्फ तीन दिन में 83 करोड़ की कमाई कर बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों को पछाड़ दिया है। जानिए कैसे इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 8:42:32

3 दिन में 'सैयारा' ने Box Office पर मचा दिया तहलका, सुपरस्टार्स की नींद उड़ाई, कमाई में तोड़े इतने रिकॉर्ड कि हर कोई रह गया हैरान!

अहान पांडे और अनीत पड्डा की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ ने वाकई वो कर दिखाया है जो बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में भी नहीं कर पाईं । इस फिल्म ने पहले ही दिन से ऐसी शुरुआत की कि बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ गया । अब जब तीसरे दिन के कलेक्शन की बात सामने आई है, तो यकीन मानिए, सलमान, शाहरुख और आमिर जैसे दिग्गजों की फिल्में भी पीछे रह गई हैं । चलिए जानते हैं कि ‘सैयारा’ ने तीसरे दिन कितनी कमाई की और किन फिल्मों को पछाड़ दिया ?

तीसरे दिन की कमाई ने उड़ाए होश

बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को थी । जहां बड़े सितारों की फिल्में धीरे-धीरे कमाई करती हैं, वहीं नई स्टार कास्ट वाली इस फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में ही गदर मचा दिया । फिल्म की कहानी, दमदार एक्टिंग और बेहतरीन म्यूजिक की वजह से दर्शक सिनेमाघरों की ओर खिंचे चले आ रहे हैं । रविवार को, यानी तीसरे दिन, फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन कर सबको चौंका दिया ।

तीन दिनों की कमाई पर एक नजर:

पहले दिन: ₹21 करोड़

दूसरे दिन: ₹25 करोड़ (19.05% की वृद्धि)

तीसरे दिन (रविवार): ₹37 करोड़ (सैकनिल्क अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट)

कुल कमाई तीन दिनों में: ₹83 करोड़

इन सुपरस्टार्स की फिल्मों को दी टक्कर

‘सैयारा’ ने केवल कमाई नहीं की, बल्कि कई सुपरहिट फिल्मों के तीसरे दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है:

सिंघम अगेन – ₹35.75 करोड़

धूम 3 – ₹35.43 करोड़

भूल भुलैया 3 – ₹35.5 करोड़

चेन्नई एक्सप्रेस – ₹32.5 करोड़

हाउसफुल 5 – ₹32.5 करोड़

सुल्तान – ₹31.67 करोड़

आरआरआर – ₹31.5 करोड़

दबंग 3 – ₹30.9 करोड़

किक – ₹30.18 करोड़

प्रेम रतन धन पायो – ₹30.7 करोड़

साहो – ₹29.48 करोड़

गोलमाल अगेन – ₹29.09 करोड़

स्काई फोर्स – ₹28 करोड़

कबीर सिंह – ₹27.91 करोड़

बागी 2 – ₹27.6 करोड़

फाइटर – ₹27.5 करोड़

दृश्यम 2 – ₹27.17 करोड़

तारे ज़मीन पर – ₹27 करोड़

किसी का भाई किसी की जान – ₹26.61 करोड़

कल्कि 2898 एडी – ₹26 करोड़

डंकी – ₹25.61 करोड़

ओपनिंग वीकेंड में ही बजट से ज्यादा कलेक्शन

फिल्म का कुल बजट ₹60 करोड़ था, लेकिन ‘सैयारा’ ने सिर्फ तीन दिन में ही ₹83 करोड़ का कलेक्शन कर यह साबित कर दिया है कि अब ये हिट बनने की राह पर है । जानकारों के मुताबिक, किसी भी फिल्म को हिट कहलाने के लिए उसकी लागत का दोगुना कलेक्शन जरूरी होता है । ‘सैयारा’ की स्पीड को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फिल्म हफ्ते भर में ही हिट का तमगा पा लेगी ।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी