न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या 500 करोड़ क्लब में शामिल होगी 'सैयारा'? जानिए वो 5 बड़ी वजहें जो बना सकती हैं इसे साल की सबसे बड़ी हिट!

सिर्फ 9 दिनों में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी मोहित सूरी की फिल्म सैयारा अब 500 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। जानिए वो 5 बड़ी वजहें जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट बना सकती हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Jul 2025 8:35:39

क्या 500 करोड़ क्लब में शामिल होगी 'सैयारा'? जानिए वो 5 बड़ी वजहें जो बना सकती हैं इसे साल की सबसे बड़ी हिट!

निर्देशक मोहित सूरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म सैयारा ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। मात्र नौ दिनों में 200 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े को पार कर चुकी यह फिल्म अब 250 करोड़ के करीब पहुंचने की ओर है। साल 2025 में आई तमाम बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सैयारा अब छावा जैसी ब्लॉकबस्टर को टक्कर देने की तैयारी में है। फिल्म के निर्माता और थिएटर मालिक अब एक ऐसी रणनीति पर काम कर रहे हैं जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सैयारा बहुत जल्द 500 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर सकती है।

तो आखिर क्या हैं वो 5 बड़े कारण जो सैयारा को बना सकते हैं 500 करोड़ क्लब का हिस्सा?

1. ट्रेड एनालिस्ट्स का भरोसा

मशहूर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने जब फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया, तब ही भविष्यवाणी कर दी थी कि यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ की सीमा पार कर लेगी। उनके अनुसार, फिल्म न केवल 300 करोड़ की ओर अग्रसर है बल्कि यह भी मुमकिन है कि 400 करोड़ का आंकड़ा भी छू ले। तरण ने खास तौर पर भारत में घरेलू कमाई के संदर्भ में ये अनुमान जताया था। अगर ट्रेंड यूं ही बना रहा तो सैयारा की वर्ल्डवाइड ग्रोथ 500 करोड़ तक पहुंचना कोई असंभव सपना नहीं है।

2. मेकर्स की व्यावसायिक रणनीति और स्क्रीन विस्तार

फिल्म की व्यूअरशिप को बढ़ावा देने के लिए इसके शो और स्क्रीन की संख्या में भारी इज़ाफा किया गया है। पहले सप्ताह में फिल्म 2225 स्क्रीन पर चल रही थी, जिसे अब बढ़ाकर 3650 स्क्रीन कर दिया गया है। यानी स्क्रीन काउंट में लगभग 60% से ज्यादा की बढ़ोतरी, जिसका असर सीधे-सीधे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिखना तय है। इससे फिल्म को ज्यादा दर्शक, ज्यादा शो और ज्यादा कमाई का बड़ा मौका मिलेगा।

3. प्रतिस्पर्धा की कमी से मिलेगा फायदा

हाल ही में रिलीज़ हुई साउथ की 'हरि हर वीरमल्लु' और हॉलीवुड की 'फैंटास्टिक फोर' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं छोड़ पाईं। इसका फायदा सैयारा को सीधे तौर पर मिल रहा है। इसके साथ ही अगले हफ्ते तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही, जिससे सैयारा को कम से कम अगले 5 दिन तक खुला मैदान मिला हुआ है। 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' की रिलीज़ से पहले तक यह फिल्म कमाई के नए कीर्तिमान गढ़ सकती है।

4. ब्लॉकबस्टर टैग और दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया

करीब 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 8 दिनों में ही 281.75 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर डाली है। अगर नौंवे दिन की घरेलू कमाई जोड़ दें, तो यह आंकड़ा 300 करोड़ के पार पहुंच जाता है। इसका मतलब है कि फिल्म ने अपने बजट का पांच गुना रिटर्न दे दिया है। फिल्म को मिल रही पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ और सोशल मीडिया पर मिल रही वाहवाही इसे लंबे समय तक दर्शकों के बीच बनाए रखेगी।

5. लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिकने की उम्मीद

पिछली सुपरहिट फिल्म छावा ने लगभग 11 हफ्ते थिएटर में बिताए थे। वहीं हाउसफुल 5 और सितारे जमीन पर जैसी बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन भी 5 हफ्तों तक जारी रहा था। ऐसे में यह पूरी संभावना है कि सैयारा भी हफ्तों तक सिनेमाघरों में टिकी रहेगी, जिससे इसकी कुल कमाई को 500 करोड़ के पार पहुंचाना संभव हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज