न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सायली ने की बॉयफ्रेंड से सगाई, इंडियन आइडल टीम ने मचाई धूम, श्रद्धा ने की गर्ल गैंग के साथ पजामा पार्टी

'इंडियन आइडल 12' की सिंगर सायली कांबले ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड धवल से सगाई कर ली है। सायली की रिंग सेरेमनी का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Dec 2021 7:25:20

सायली ने की बॉयफ्रेंड से सगाई, इंडियन आइडल टीम ने मचाई धूम, श्रद्धा ने की गर्ल गैंग के साथ पजामा पार्टी

'इंडियन आइडल 12' की सिंगर सायली कांबले ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड धवल से सगाई कर ली है। सायली की रिंग सेरेमनी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में सायली काफी खुश नजर आ रही हैं। इस दौरान सायली अपने घुटनों पर बैठकर धवल को रिंग पहनाती हुई भी दिख रही हैं। यही नहीं सायली ने डांस कर भी खुशी जताई। सायली ने इस खास दिन पर लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। सायली को धवल ने सगाई में जो अंगूठी पहनाई है, उसे वो खूब फ्लॉन्ट कर रही हैं। सायली ने इस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

अंगूठी पहनाते ही धवल ने सभी के सामने सायली से फिल्मी अंदाज में इश्क का इजहार कर डाला। सायली की सगाई पर इंडियन आइडल की लगभग पूरी टीम बधाई देने पहुंची लेकिन इस दौरान पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल नहीं दिखे। नचिकेत लेले, निहाल ताउरो और अंजलि गायकवाड़ ने खूब धमाल मचाया। उल्लेखनीय है कि सायली और धवल लंबे समय से डेट कर रहे थे। सगाई के बाद सायली के घरवालों ने एक पूजा करवाई, जिसमें वे एकदम मराठी लुक में दिखीं।

sayali kamble,dhawal,indian idol 12,shraddha arya,kundali bhagya,bollywood news in hindi

श्रद्धा ने पिछले महीने नेवी ऑफिसर के साथ की थी शादी

'कुंडली भाग्य' फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या की पिछले दिनों नेवी अफसर राहुल नागल के साथ शादी हुई है। इस बीच श्रद्धा ने हाल ही में अपने गर्ल गैंग के साथ पजामा पार्टी की। पार्टी में श्रद्धा की दोस्त हीना परमार, पूजा ठाकुर और उनकी बहन दिव्या आर्या भी शामिल हुईं। श्रद्धा पिंक नाइटसूट में बेहद क्यूट लग रही थीं। उनकी अदाओं ने सबका दिल जीत लिया। श्रद्धा ने दोस्तों के साथ जमकर धमाल मचाया।

श्रद्धा ने ये तस्वीरें अपनी इंस्टा अकाउंट स्टोरी पर शेयर की हैं। पार्टी में सभी दोस्तों ने मिलकर खूब डांस किया और कई पोज दिए। जश्न की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उल्लेखनीय है कि श्रद्धा-राहुल की शादी 16 नवंबर को दिल्ली में हुई थी। शादी के बाद श्रद्धा पति के साथ माता शारदा देवी के दर्शन के लिए भी मंदिर गई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका