न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सौरभ शुक्ला ने अमरीश पुरी को लेकर किया यह खुलासा, इस मशहूर एक्टर का हार्ट अटैक से हुआ निधन

एक्टर सौरभ शुक्ला मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वे कई सालों से टीवी और सिनेमा की दुनिया में एक्टिव हैं। सौरभ हाल ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Oct 2025 2:35:41

2 News : सौरभ शुक्ला ने अमरीश पुरी को लेकर किया यह खुलासा, इस मशहूर एक्टर का हार्ट अटैक से हुआ निधन

एक्टर सौरभ शुक्ला मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वे कई सालों से टीवी और सिनेमा की दुनिया में एक्टिव हैं। सौरभ हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में जज की भूमिका में नजर आए थे और लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई। हाल ही में एक इंटरव्यू में सौरभ ने खुलासा किया कि दिवंगत दिग्गज एक्टर अमरीश पुरी के पास एक मेकअप पर्सन के अलावा कोई स्टाफ नहीं था। सौरभ ने कहा कि उस समय, मेरे लिए बस इतना ही काफी था कि मुझे एक फिल्म में कास्ट कर लिया गया। यह एक बड़ी फिल्म थी और इसमें बड़े कलाकार थे – अनिल कपूर, अमरीश पुरी। यह एक अच्छा एक्सपीरियंस था।

हमें फिल्म में काम करके बहुत मजा आया। अमरीश पुरी साहब से मेरी पहली मुलाकात भी हुई। मैं उनसे ऐसे समय में मिला था जब मैं स्टार्स को दूर से ही देखता था और एक स्टार होने का मतलब यही होता है कि वे अपने साथ एक दल लेकर चलते हैं। लेकिन फिल्म के सेट पर मुझे पता चला…वैसे, अमरीश पुरी अपनी फिल्मों में मुख्य अभिनेता से एक रुपया ज्यादा लेते थे। इससे पता चलता है कि वो इतने बड़े स्टार थे, लेकिन उनके पास न तो कोई सेक्रेटरी थी और न ही कोई ड्राइवर। उनके पास बस एक मेकअप मैन था, बस।

मैंने उनसे पूछा, ‘क्या आपके पास कोई स्टाफ नहीं है?’ इस पर वे तपाक से बोले, ‘मैं पागल हूं क्या? पैसे मैं कमाऊं और बांटता रहूं स्टाफ में।’ यही वजह है कि मैं इस इंटरव्यू के लिए अपनी गाड़ी चलाकर आया हूं और मैं किसी के साथ नहीं जाता। बता दें कि अमरीश को ‘मिस्टर इंडिया’ में ‘मोगेंबो’ से लेकर ‘विधाता’, ‘शक्ति’, ‘हीरो’, ‘मेरी जंग’, ‘नगीना’, ‘शहंशाह’, ‘त्रिदेव’ और ‘राम लखन’ जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने के लिए आज भी याद किया जाता है। बाद में उन्होंने कई फिल्मों में कैरेक्टर रोल किए। उनका निधन 12 जनवरी 2005 को हो गया था। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्टर्स के लिए उनके साथ काम करने वालों की ऊंची फीस को लेकर बहस सुर्खियों में है। करण जौहर सहित कई फिल्ममेकर्स ने इसका विरोध कर आपत्ति जताई है।

saurabh shukla,actor saurabh shukla,amrish puri,actor amrish puri,saurabh amrish,nayak movie,raju talikote,kannad actor raju talikote,raju talikote death

कॉमेडियन राजू तालिकोटे उडुपी में कर रहे थे फिल्म की शूटिंग

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। मशहूर एक्टर और कॉमेडियन राजू तालिकोटे (62) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। राजू ने सोमवार (13 अक्टूबर) को कर्नाटक के उडुपी जिले में मणिपाल अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनका निधन शूटिंग के बाद हार्ट अटैक से हुआ। वे उडुपी में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जब अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। राजू ने शाम 6 बजे तक शूटिंग पूरी कर ली थी।

पहले उन्हें कथित तौर पर कंधे में दर्द हुआ, फिर बाद में उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी जिसकी वजह से आधी रात को ही एक्टर को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू को पहले भी दो बार दिल का दौड़ा पड़ चुका था। उनके निधन से उनकी आखिरी फिल्म के को-स्टार शाइन शेट्टी भी गहरे सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि वे यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि राजू अब हमारे बीच नहीं रहे।

उन्होंने दो दिनों की शूटिंग पूरी कर ली थी। बता दें राजू का जन्म विजयपुरा में हुआ था। उन्होंने 2009 में आई फिल्म ‘मनसरे’ से करिअर की शुरुआत की। बाद में उन्हें ‘लाइफ इज दैट’, ‘टोपीवाला’, ‘राजधानी’, ‘मैना’ और ‘अलेमारी’ जैसी हिट फिल्मों में भी काम करते देखा गया। फिल्में ही नहीं राजू ने टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस कन्नड़' के सातवें सीजन में भी चुनौती पेश की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह