न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टर्निंग पॉइंट बनी Dhurandhar, ‘उल्फत रहमान’ बनीं सौम्या टंडन की खुली किस्मत, अब इस बड़ी बॉलीवुड फिल्म में मिली एंट्री!

धुरंधर ने सौम्या टंडन के करियर को दिया नया मोड़। ‘उल्फत रहमान’ के दमदार किरदार के बाद अब सूरज बड़जात्या की बड़ी बॉलीवुड फिल्म में एंट्री, जानिए पूरा सफर।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 12 Jan 2026 5:26:03

टर्निंग पॉइंट बनी Dhurandhar, ‘उल्फत रहमान’ बनीं सौम्या टंडन की खुली किस्मत, अब इस बड़ी बॉलीवुड फिल्म में मिली एंट्री!

टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी अलग छाप छोड़ चुकीं सौम्या टंडन (Saumya Tandon) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भले ही उन्हें घर-घर पहचान दिलाने वाला शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ रहा हो, लेकिन हालिया समय में जिस प्रोजेक्ट ने उन्हें ग्लोबल लेवल पर चर्चा में ला दिया, वह है आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’। लगभग साढ़े तीन घंटे लंबी इस फिल्म में सौम्या का किरदार भले ही ज्यादा लंबा नहीं था, लेकिन उनकी मौजूदगी ने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा।

फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत को थप्पड़ मारने वाला उनका सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस एक दृश्य ने सौम्या को नई पहचान दिला दी। दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने उनके अभिनय की जमकर तारीफ की। अब इसी दमदार परफॉर्मेंस का नतीजा है कि एक्ट्रेस के खाते में एक और बड़ी बॉलीवुड फिल्म जुड़ गई है।

धुरंधर के बाद चमकी किस्मत, हाथ लगी नई फिल्म

धुरंधर की सफलता के बाद सौम्या टंडन की किस्मत ने जैसे रफ्तार पकड़ ली है। इंडस्ट्री में चर्चा है कि उन्हें सूरज बड़जात्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ (Yeh Prem Mol Liya) में कास्ट किया गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए सूरज बड़जात्या एक बार फिर अपने फेवरेट रोमांटिक जॉनर में वापसी कर रहे हैं, जिसे लेकर फैंस पहले से ही काफी उत्साहित हैं।

इन सितारों के साथ नजर आएंगी सौम्या

फिल्म ये प्रेम मोल लिया में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) लीड रोल में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिंकविला ने दावा किया है कि अब इस प्रोजेक्ट में सौम्या टंडन की भी एंट्री हो चुकी है। हालांकि, फिल्म में उनका किरदार क्या होगा, इस पर अभी मेकर्स ने चुप्पी साध रखी है। लेकिन माना जा रहा है कि सौम्या का रोल कहानी में खास प्रभाव छोड़ने वाला होगा। यह पूरी तरह से रोमांटिक जॉनर की फिल्म है और सूरज बड़जात्या ने इसके प्री-प्रोडक्शन पर काम भी शुरू कर दिया है।

टीवी से फिल्मों तक का सफर

सौम्या टंडन के करियर की शुरुआत टीवी शो ‘ऐसा देस है मेरा’ से हुई थी। इसके बाद उन्होंने ‘मेरी आवाज को मिल गई रोशनी’ जैसे सीरियल्स में काम किया। वहीं, डांस इंडिया डांस जैसे रियलिटी शो में होस्ट के तौर पर भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई। लेकिन उन्हें असली स्टारडम मिला ‘भाबी जी घर पर हैं’ से, जहां अनीता भाभी के किरदार में वह दर्शकों की चहेती बन गईं।

करीना कपूर की बहन से ‘उल्फत रहमान’ तक

एक इंटरव्यू में सौम्या टंडन ने खुलासा किया था कि उनका सपना हमेशा फिल्मों में काम करने का था, लेकिन लंबे समय तक उन्हें बड़े ऑफर्स नहीं मिले। उन्होंने करीना कपूर और शाहिद कपूर स्टारर ‘जब वी मेट’ में करीना की बहन के छोटे से रोल से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा वह ‘वेलकम टू पंजाब’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि, बड़े पर्दे पर उन्हें असली पहचान आदित्य धर की धुरंधर से मिली, जिसमें उन्होंने रहमान डकैत की पत्नी उल्फत रहमान का किरदार निभाया। अब इस सफलता के बाद सौम्या के करियर में एक नई उड़ान देखने को मिल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड